खेल

केवीजीएन क्लब ने स्मैश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से दी शिकस्त

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अमित मदान (3 विकेट, नाबाद 18 रन) के आलराउंड खेल और आशू (43) की उपयोगी पारी से केवीजीएन क्रिकेट क्लब ने सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया।

रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए। नरिंदर जीत सिंह ने 33 गेंदों पर सात चौके से 49 रन, राजेश वर्मा ने 29 व संजीव सिंह ने 23 रन जोड़े। केवीजीएन से अमित मदान को तीन, आशू को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में केवीजीएन क्लब ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

आशू ने 24 गेंदों पर 3 चौके व 3 छक्के से 43, गुफरान ने 33, आदित्य वर्द्धन ने 29, अमित मदान ने नाबाद 18 रन व सूरज थापा ने 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। स्मैश क्रिकेट क्लब से मनोज पांडेय, नरिंदर जीत सिंह व संजीव सिंह को दो-दो विकेट मिले। इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर उबैद कमाल और समाजसेवी सुभाष चंद्र ने किया।

news desk

Recent Posts

Facebook पर कॉपी कंटेंट डालने वालों की खैर नहीं, Meta ने लागू किए नए नियम;क्रिएटर्स के लिए बड़ी राहत

अगर आप Meta के प्लेटफॉर्म Facebook पर कंटेंट बनाते हैं, तो अब आपके लिए एक…

7 hours ago

पूर्व CJI रंजन गोगोई की राज्यसभा से विदाई, 6 साल में न ज्यादा सवाल न ज्यादा बहस; नामांकन पर पुराना विवाद फिर चर्चा में

भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई का संसदीय कार्यकाल आज…

8 hours ago

लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान, 90 हजार लाभार्थियों को अनुदान; माफिया कब्जे वाली जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आवास योजनाओं को लेकर सरकार ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।…

9 hours ago

ममता बनर्जी Vs शुभेंदू अधिकारी! भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को उतार कर ममता को घेरने की कोशिश, 2021 में भी दे चुके हैं शिकस्त

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।…

9 hours ago

इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है Honda: भारत में ‘Zero Alpha’ SUV की टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा खास

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Honda Cars India ने इलेक्ट्रिक व्हीकल…

9 hours ago