खेल

लखनऊ में मैत्री टी-20 मैच: UPAST XI ने EVER GREEN XI को 13 रन से हराया

Lucknow के BKT CAP Ground पर रविवार को UPAST XI (उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट) और EVER GREEN XI (न्यायाधीश XI) के बीच खेले गए मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच में UPAST XI ने 13 रन से जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

मैच से पहले UPAST के डायरेक्टर ऑपरेशन और टीम मेंटर अधिवक्ता वैभव जैन ने दोनों टीमों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टॉस UPAST XI के कप्तान निशांत सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

211 रन का बड़ा स्कोर

UPAST XI को सलामी बल्लेबाज़ों ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 94 रनों की अहम साझेदारी की। टीम की ओर से अंकुश श्रीवास्तव ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं कप्तान निशांत सिंह ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले तेज़ अर्धशतक लगाया। अन्य बल्लेबाज़ों के योगदान से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

EVER GREEN XI की ओर से सौरभ ओझा सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

सौरभ ओझा की दमदार पारी

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी EVER GREEN XI की टीम ने कप्तान अभिनय के नेतृत्व में शानदार संघर्ष किया। टीम के सौरभ ओझा ने 64 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा।

इसके अलावा अमित यादव ने भी आक्रामक बल्लेबाज़ी की, लेकिन पॉइंट पर अधिवक्ता वैभव जैन के शानदार कैच के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। वहीं यशपाल ने बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग तीनों विभागों में सराहनीय प्रदर्शन किया।

न्यायाधीश XI ने दिखाई खेल भावना

EVER GREEN XI (न्यायाधीश XI) ने पूरे मैच के दौरान अनुशासन, धैर्य और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बड़े लक्ष्य के बावजूद टीम ने अंत तक संघर्ष जारी रखा और मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया।

सामूहिक गेंदबाज़ी से मिली जीत

UPAST XI ने गेंदबाज़ी में सामूहिक प्रदर्शन करते हुए अपने नौ गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया और दबाव बनाए रखा। अंततः टीम ने मुकाबला 13 रन से जीत लिया

मैच के बाद UPAST के डायरेक्टर ऑपरेशन और टीम मेंटर अधिवक्ता वैभव जैन ने EVER GREEN XI की सराहना करते हुए कहा कि न्यायाधीशों की टीम ने जिस अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान पर प्रदर्शन किया, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने आगामी न्यायाधीश क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लखनऊ टीम को शुभकामनाएँ भी दीं।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

6 hours ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

6 hours ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

13 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

13 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

14 hours ago