घर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक रूह कंपा देने वाला सामने आया है। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रही मां और बेटी पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में गंभीर रूप से झुलसी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि मां की हालत अब भी बहुत नाजुक और गंभीर है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मोरवन गांव में मां-बेटी अपने घर में सो रही थीं, तभी देर रात अज्ञात हमलावर दबे पांव घर के अंदर दाखिल हुए। हमलावरों ने सोती हुई मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले के बाद घर में हडकंप मच गया और शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए युवती की मौत हो गई, वहीं उसकी मां का इलाज अभी जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। रात करीब 2 बजे ही पुलिस SP केशव कुमार मिश्रा अपनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोरखपुर जोन के DIG ने भी गांव का दौरा किया और एरिया को सील कर फॉरेंसिक एविडेंस कलेक्ट करना शुरू कर दिया है।
पुलिस अब तक हमले के पीछे की मुख्य वजह का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
केशव कुमार मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की ये “घटना अत्यंत गंभीर है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”
इलाके में खौफ का माहौल
इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद मोरवन गांव समेत पूरे रामकोला क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बिहार की सियासत में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया…
पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़े अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश…
इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर…
मौजूदा समय में लगभग हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और इसके माध्यम…
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और…
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'Bhoot Bangla' को लेकर चर्चा…