Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत! हाई कोर्ट ने निलंबित की उम्रकैद की सजा, सख्त शर्तों पर मिली जमानत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत! हाई कोर्ट ने निलंबित की उम्रकैद की सजा, सख्त शर्तों पर मिली जमानत
Trending Newsक्राइम

कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत! हाई कोर्ट ने निलंबित की उम्रकैद की सजा, सख्त शर्तों पर मिली जमानत

Afifa Malik
Last updated: December 23, 2025 6:04 pm
Afifa Malik
Share
कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत!
कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत!
SHARE

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप कांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया, जो पूर्व बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी। कोर्ट ने सेंगर को दी गई उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए जमानत मंजूर कर ली है। 15 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की तीन जमानतों पर रिहा करने का निर्देश दिया गया है. एक डिवीजन बेंच, जिसमें न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर शामिल थे, आदेश सुनाते हुए कहा “हम सजा को निलंबित कर रहे हैं।

कोर्ट ने सख्त शर्तें भी रक्खी जिनके मुताबिक सेंगर पीड़िता के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं आएंगे, जमानत की अवधि के दौरान उन्हें दिल्ली में ही रहना होगा, हर सोमवार पुलिस को रिपोर्ट करना होगा, पीड़िता को या परिवार को धमकाया नहीं जाएगा, अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करना होगा, कोई भी शर्त का उल्लंघन करने पर जमानत रद्द की जाएगी ।

कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा यह मामला साल 2017 का है, जब उन्नाव की एक नाबालिग लड़की ने तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले ने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरीं थी. पीड़िता ने न्याय न मिलने पर सीएम हाउस के बाहर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी वहीँ दूसरी ओर पीड़िता की कार का संदिग्ध एक्सीडेंट, जिसमें पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हुए और दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी । इन सब हादसों की वजह से ये मामला और भी ज़्यादा गहरा गया था , हर तरफ बेचैनी और आक्रोश का माहौल था. हर तरफ से सरकार पर तमाम सवाल उठ रहे थे।

साल 2019 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. सेंगर ने इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अब अब कोर्ट ने अपील लंबित रहने तक उसकी सजा पर रोक लगा दी है.

अदालत की कार्रवाई की बात करे तो अप्रैल 2018 में सेंगर को CBI ने गिरफ्तार किया,जुलाई 2018 में चार्जशीट दाखिल की गई जिसमें सेंगर का नाम शामिल था. दिसंबर 2019 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया । दिल्ली की एक सत्र अदालत ने कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ आरोप तय किये थे। कुलदीप सेंगर पर पर बलात्कार धारा 376 की उपधारा (1) और आपराधिक साज़िश [(120 B)] समेत आईपीसी की कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही पॉक्सो एक्ट के सेक्शन तीन और चार के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।सजा के ऐलान के बाद सेंगर की विधायकी चली गई और बीजेपी ने भी पार्टी से निलंबित कर दिया। इसके बाद सेंगर ने सजा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की, जिस पर अब जमानत मिल गई है।फिलहाल कुलदीप सिंगफ सेंगर की सजा पर रोक और जमानत मिलने से मामला फिर एक बार फिर से सुर्खियों में आ चूका है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CBIInvestigation, CrimeNews, DelhiHighCourt, IndianPressHouse, indianpresshousenews, JusticeSystem, KuldipSengar, LawAndOrder, SexualAssaultCase, UttarPradesh, उन्नाव रेप कांड, कुलदीप सिंह सेंगर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कंचना यादव vs नवनीत राणा ‘खुद के दो बच्चे, दूसरों को चार की नसीहत’— नवनीत राणा के बयान पर RJD नेता कंचना यादव का तीखा हमला
Next Article दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के रचनाकार खामोशी से विदा हुआ, नहीं रहे प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

हिमाचल प्रदेश में मानसून की तबाही से 157 मौतें और 900 करोड़ का नुकसान! सवालों के घेरे में हिमालयी पर्यावरण

हिमाचल प्रदेश इन दिनों भारी प्राकृतिक आपदाओं के दौर से गुजर रहा है। मानसून के दस्तक देते ही राज्य में…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘543 सीटें करें फ्रीज’! केंद्र के परिसीमन प्लान को चुनौती देने के लिए सीएम विजय की खुली चेतावनी

केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

Parliament Monsoon Session: संसद गतिरोध पर अमित शाह का पहला बयान, बोले- विपक्ष चर्चा करे, हर सवाल का दूंगा जवाब

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Election 2027: संजय निषाद का मछली पर बयान, बोले- ‘बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी’; सियासत गरमाने के आसार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नेताओं के बयानों से सियासी माहौल भी गरमाने लगा…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?