Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कावड़ियों के डीजे वीवाद को लेकर कोतवाल ने कहा- “मैं देता हूँ इस्तीफा!” ADM ने क्यों मांगी माफी ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > कावड़ियों के डीजे वीवाद को लेकर कोतवाल ने कहा- “मैं देता हूँ इस्तीफा!” ADM ने क्यों मांगी माफी ?
उत्तर प्रदेशराज्य

कावड़ियों के डीजे वीवाद को लेकर कोतवाल ने कहा- “मैं देता हूँ इस्तीफा!” ADM ने क्यों मांगी माफी ?

news desk
Last updated: August 22, 2026 2:28 pm
news desk
Share
SHARE

यूपी के कन्नौज में शुक्रवार, 21 अगस्त की देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया। पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की और इसके बाद बड़ी संख्या में कांवड़िए धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। हालात को शांत कराने के लिए ADM देवेंद्र सिंह ने कांवड़िया प्रतिनिधियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद विवाद शांत हुआ।

Contents
क्या था पूरा मामला?कांवड़ यात्रा पर क्या हैं डीजे के नियम?पुलिस ने कांवड़ियों से क्यों मांगी माफी?कोतवाल जितेंद्र ने क्यों किया इस्तीफे का ऐलान?

क्या था पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पिछले करीब 30 वर्षों से कांवड़िए कन्नौज के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में गंगाजल चढ़ाने के लिए जाते हैं। शुक्रवार रात जब कांवड़िए डीजे के साथ शहर की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने शहर के अंदर डीजे ले जाने पर आपत्ति जताई और उन्हें रोक दिया।

इसी बात को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांवड़िए धरने पर बैठ गए। कुछ लोगों ने सड़क को भी घेर लिया, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

कांवड़ यात्रा पर क्या हैं डीजे के नियम?

देश में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से कई नियम और गाइडलाइन जारी की जाती हैं, जिनमें डीजे से जुड़े नियम भी शामिल हैं। नियमों के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं है, लेकिन डीजे बजाने और उसे यात्रा में ले जाने को लेकर सख्त नियम और सीमाएं तय हैं।

डीजे वाहन या म्यूजिक सिस्टम की ऊंचाई और चौड़ाई निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। इससे अधिक ऊंचाई या चौड़ाई वाले डीजे वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होती। इसके अलावा रात के समय और अस्पतालों व अन्य संवेदनशील इलाकों के पास डीजे बजाने पर भी पाबंदी रहती है।

पुलिस ने कांवड़ियों से क्यों मांगी माफी?

डीजे को शहर के अंदर ले जाने पर रोक लगाए जाने के बाद कांवड़ियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर कोतवाल जितेंद्र ने भी कांवड़ियों के बीच अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

इसके बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़िया प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान ADM देवेंद्र सिंह ने कांवड़िया प्रतिनिधियों के सामने हाथ जोड़कर पुलिस की ओर से माफी मांगी और विवाद खत्म करने की अपील की।

कोतवाल जितेंद्र ने क्यों किया इस्तीफे का ऐलान?

कांवड़ियों के धरने के दौरान कोतवाल जितेंद्र ने कांवड़ियों के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिसको लेकर कांवड़ियों ने कोतवाल जितेंद्र पर सवाल उठाए। मामला ज्यादा गर्म होता देख कोतवाल ने कांवड़ियों से भरे मैदान में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह नौकरी छोड़ देंगे।

कोतवाल ने कहा, “अनाउंसमेंट कर रहा हूं, शपथ के साथ अनाउंसमेंट कर रहा हूं।” कोतवाल जितेंद्र ने आगे कहा, “अगर मैंने कोई गलती की है तो मेरा सिर… मैं आपको कह रहा हूं कि अगर किसी को ये शक है कि मैं सनातनी नहीं हूं, तो जो व्यक्ति मुझसे बड़ा सनातनी हो, मैं यहीं सिद्ध करता हूं कि कौन ज्यादा बड़ा सनातनी।”

कोतवाल के इस्तीफे के ऐलान और प्रशासन की ओर से कांवड़ियों को समझाने के बाद आखिरकार विरोध-प्रदर्शन खत्म हुआ और डीजे को शहर के अंदर ले जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #UPPolice, BreakingNews, DJControversy, DJRules, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Kannauj, KannaujNews, Kanwariya, KanwarNews, kanwaryatra, LatestNews, PoliceNews, PoliceVsKanwariya, Trending News, UPNews, UttarPradesh
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 8 साल बाद मेजर इकबाल ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस?

फीचर

View More

NASA का Swift Telescope अब नहीं बचेगा? रेस्क्यू मिशन फेल, साल के अंत तक धरती पर गिरने का खतरा

नई दिल्ली। नासा के Swift Observatory Telescope को बचाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। टेलीस्कोप को सुरक्षित और…

By news desk 4 Min Read

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति…

3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

8 साल बाद मेजर इकबाल ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 2026 की चर्चित फिल्म ‘धुरंधर:…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ का प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया; आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के तहत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शन…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात, सांस्कृतिक संबंधों और यूपी में निवेश पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का…

1 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कानून को बताया ‘बेकार’, जानिए पूरा विवाद, प्रावधान और हाई कोर्ट का रुख

उत्तर प्रदेश के 'यूपी गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1986' को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा और कड़ा…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?