Trending News

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने से एक कदम दूर किदांबी श्रीकांत

श्रीकांत रोमांचक जीत से फाइनल में, त्रिशा- गायत्री महिला युगल में फिर खिताब के लिए करेंगी दावेदारी
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025

लखनऊ. भारत के पूर्व विश्व नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली. इसी के साथ भारत की उम्मीदें बरकरार रहीं.

महिला युगल में पिछली बार की चैंपियन, भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी फाइनल में पहुंचकर अपने खिताब बचाने की उम्मीदें मजबूत कर ली हैं.

यह चैंपियनशिप भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (BAI) के तहत उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की जा रही है. शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में उन्नति और तन्वी की हार के साथ महिला एकल में भारत की चुनौती खत्म हो गई. मिश्रित युगल में हरिहरन अम्साकरुनन और त्रिशा जॉली की जोड़ी भी सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई.

पुरुष एकल में पांचवीं वरीय भारत के के.श्रीकांत ने 59 मिनट चले तीन गेम के रोमांचक मैच में हमवतन मिथुन मंजूनाथ के खिलाफ 21-15, 19-21, 21-13 से जीत दर्ज की.

श्रीकांत ने पहले गेम में कुछ संघर्ष के बाद जीत हासिल की. दूसरे गेम में वो आगे रहने के बाद पिछड़ गए और 9-15 के स्कोर पर फाउल के चलते प्रतिद्वंद्वी को फायदा मिला. यह गेम मिथुन मंजूनाथ ने तेज सर्विस की बदौलत अपने नाम की. तीसरे व निर्णायक गेम में श्रीकांत ने बेहतरीन कोर्ट कवरेज की बदौलत जीत से फाइनल में जगह बनाई.

2016 के चैंपियन के.श्रीकांत अब चैंपियनशिप में अपने दूसरे खिताब की दावेदारी करेंगे। मलेशियाई मास्टर्स के उपविजेता रहे श्रीकांत की कल लंबे समय बाद घरेलू टूर्नामेंट में खिताब और साथ में साल के शानदार समापन पर निगाह होगी.

श्रीकांत ने इससे पूर्व फ्रेंच ओपन 2017 में खिताबी जीत दर्ज की थी। श्रीकांत की अब फाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावन से भिड़ंत होगी जो प्रतिद्वंद्वी जापान के मिनोरू कोगा के मैच छोड़ने से फाइनल में पहुंच गए. पहला गेम कोगा ने 21-12 से जीता। दूसरे गेम में जेसन ने जीत दर्ज की. तीसरे गेम में जब जेसन 11-0 से आगे थे तब जापानी खिलाड़ी ने मैच छोड़ने का फैसला किया.

महिला युगल में पिछली विजेता शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. ने सातवीं वरीय मलेशिया की ओंग शिन यी और कारमेन तिंग को 21-11, 21-15 से हराया। इस जोड़ी की अब फाइनल में आठवीं वरीय जापान की काहो ओसावा व माई तानाबे से टक्कर होगी जिसने दूसरी वरीय चीनी ताइपे की सुंग यू-शुआन और सू या-चिंग को 21-15, 21-19 से हराया.

महिला एकल के पहले सेमीफाइनल मे पांचवीं वरीय जापान की हीना अकेची ने भारत की तन्वी शर्मा को 21-17, 21-16 से हराया.

16 वर्षीय तन्वी ने कई शानदार रैली बनाई लेकिन खेल के दौरान की गई गलतियों ने उसके प्रदर्शन पर असर डाला जिसका खामियाजा उसे हार से भुगतना पड़ा.

वहीं पूर्व विश्व जूनियर नंबर वन हीना ने अपने उम्दा शॉट से मैच अपने पक्ष में किया. इसी के साथ प्री क्वार्टर में ओलंपिक पदक विजेता जापान की नोजोमी को हराने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप-2025 और यूएसओपन की उपविजेता रही तन्वी का चैंपियनशिप में सफर हार के साथ समाप्त हो गया.

चौथी वरीय तुर्किये की नेस्लिहान अरीन ने शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा को 21-15, 21-10 से हराया। वर्ल्ड रैकिंग 67वें नंबर नेस्लिहान ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए कई बेहतरीन स्मैश शॉट जड़े और मैच पर पकड़ बनाये रखी. वहीं वर्ल्ड में 26वीं रैंकिंग उन्नति ने भी बेहतर कोर्ट कवरेज का सहार लिया लेकिन उनके पास प्रतिद्वंद्वी की गलती का जवाब नहीं था.

उन्नति की यह लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में हार है। इससे पूर्व पिछले साल सेमीफाइनल में उन्हें ओलंपिक की दोहरे पदक विजेता पीवी सिंधु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में आठवीं वरीय इंडोनेशिया के देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडिन अनिंदिया वारदाना ने भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली को 21-17, 21-19 से और सातवीं वरीय थाईलैंड के पक्कापोन तीरारतसाकुल व सप्सिरी तेरत्तनाचाईन ने चौथी वरीय इंडोनेशिया के मरवान फाज़ा व ऐस्युह सलसबीला पुत्रि प्रनाता को 21-10, 21-12 से हराया.

पुरुष युगल के सेमीफाइनल में छठीं वरीय मलेशिया के एरन ताय व कांग खाई शिंग ने सातवीं वरीय रूस के रोडियन अलीमोव व मकसीम ओग्लोब्लिन को 21-15, 22-20 से और तीसरी वरीय मलेशिया के ल्वी शेंग हाओ व चिया वेइजिए ने हमवतन मुहम्मद फ़ाइक व लोक हांग क्वान को 21-5, 16-21, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

4 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

5 hours ago