राज्य

करूर भगदड़ अपडेट: एक्टर विजय ने किया 20-20 लाख मुआवज़े का ऐलान!  आयोजनकर्ता पर FIR

चेन्नई, तमिलनाडु के करूर में शनिवार को मची भगदड़ ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. इस हादसे में अब तक कम से कम 39 लोगों की जान चली गई है. घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरी नाराज़गी और संवेदना देखने को मिल रही है.

तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस रैली में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की. राज्य सरकार की ओर से घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया गया है.

इधर, हादसे के सिलसिले में बड़ा कदम उठाते हुए आयोजक अजय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह भीषण हादसा हुआ. अब सभी की निगाहें सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं.

कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के करूर में अपनी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. शाम करीब 7:30 बजे जब वे भाषण देने मंच पर पहुंचे तभी भीड़ बेकाबू हो गई. गर्मी और भीड़ से कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. ज़मीन पर गिरने के वजह से कई लोगों की मौत हो गई.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

5 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

8 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

9 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

9 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

9 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

9 hours ago