सियासी

‘कर्नाटक विवाद’ के बीच कांग्रेस नेता उदितराज ने भी RSS पर साधा निशाना, कहा – ‘ऐसी जहरीली विचारधाराओं से…’

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2025: कर्नाटक में राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के बीच छिड़े विवाद ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक तूल पकड़ ली है. इस बीच, कांग्रेस नेता उदित राज ने आरएसएस की विचारधारा को ‘जहरीला’ बताते हुए दलितों और पिछड़े वर्गों से दूरी बनाने की अपील की है. मीडिया से बातचीत में उदितराज का यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है.

आरएसएस पर निशाना साधते हुए उदितराज ने कहा, “ऐसी जहरीली विचारधाराओं से दूरी बनाए रखनी चाहिए क्योंकि यह विचारधारा दलितों और पिछड़ों से नौकरियां और शिक्षा छीनती है” यह बयान कर्नाटक के विवाद को बिहार की राजनीति से जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे.

बिहार जाति जनगणना: 85% आबादी दलित-पिछड़ी, कांग्रेस का संदेश साफ

सूत्रों का मानना है कि उदित राज का बयान बिहार की 2023 जाति जनगणना रिपोर्ट के आंकड़ों पर आधारित है. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग OBC की हिस्सेदारी 27.13% और EBC की 36.01% है, जो मिलाकर 63.14% बनता है. इसके अलावा, अनुसूचित जाति SC की आबादी 19.65% और अनुसूचित जनजाति ST की 1.68% है. यानी दलितों और पिछड़ों की कुल आबादी लगभग 85% है. उदित राज के बयान से साफ है कि पार्टी 85% वोटरों को यह संदेश देना चाहती है कि भाजपा और RSS की ‘जहरीली विचारधारा’ इन वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित रखती है.

बिहार चुनाव पर असर?

यह विवाद बिहार चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां दलित-पिछड़ा वोट निर्णायक भूमिका निभाएगा. कांग्रेस की ‘वोटर बचाओ यात्रा’ और इंडिया गठबंधन की रणनीति भी इसी दिशा में है. विशेषज्ञों का मानना है कि कर्नाटक का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर ध्रुवीकरण को तेज कर सकता है, जो भाजपा-कांग्रेस के बीच जंग को और तेज कर देगा.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

5 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

8 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

8 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

9 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

10 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

11 hours ago