सियासी

पार्टी नेताओं पर सवाल उठाना कविता को पड़ा भारी, क्या होगा कविता का अगला कदम?

भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) ने पार्टी की वरिष्ठ नेता और एमएलसी के. कविता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. जिसकी पुष्टि पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की गई. BRS की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कविता की हालिया गतिविधियां और सार्वजनिक बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे, जो संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध थे. इसी कारण पार्टी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया.

खास बात यह है कि यह कार्रवाई स्वयं पार्टी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा की गई है, जो कविता के पिता भी हैं. पार्टी का कहना है कि कविता के व्यवहार और बयानों से पार्टी की एकता और छवि दोनों को ठेस पहुंच रही थी.

कविता ने लगाए थे पार्टी नेताओं पर आरोप

कविता के निलंबन की कार्रवाई से एक दिन पहले ही के. कविता ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के भीतर चल रही उठापटक को उजागर किया था. उन्होंने BRS के कुछ वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों पर केसीआर की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था. कविता ने हरीश राव और पूर्व सांसद मेधा कृष्णा रेड्डी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उनके पिता को भ्रष्टाचार के मामलों में जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है.

मीडिया में बयान देता पड़ा कविता को भारी

के. कविता पिछले कुछ समय से पार्टी के रवैये और निर्णयों को लेकर मीडिया में खुलकर बयान देती रही हैं. 2023 में विधानसभा चुनावों में BRS की हार के बाद, उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामलों पर कई बार सवाल उठाए. इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ पार्टी की संभावित नजदीकी पर भी आपत्ति जताई थी. इन सभी बयानों और गतिविधियों को पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए गंभीरता से लिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, कविता ने पहले ही पार्टी से अलग होने के संकेत दे दिए थे. अब आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है.

संभावना जताई जा रही है कि कविता अपने पिता की पार्टी से अलग होने के बाद नई पार्टी बना सकती है. ऐसा उन्होने हाल ही संकेत भी दिया था. अगर ऐसा हुआ तो बीआरएस से भी कई बड़े नेता कविता के साथ जा सकते हैं.

news desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों पर कार्रवाई से जुड़ी पत्रावलियां, शासन ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े एक मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ…

8 hours ago

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, 21 सितंबर को सजा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने…

14 hours ago

…यह है भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां पटरियों को छूते हैं बादल, टॉय ट्रेन से दिखता है कंचनजंगा का शानदार नजारा

दार्जिलिंग: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है?…

14 hours ago

दशहरा 2026 कब है 20 या 21 अक्टूबर ? जानें विजयादशमी की सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी…

14 hours ago

खत्म हुआ इंतजार! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख आई सामने, जानिए कब से मचेगी खरीदारी की धूम!

साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट ने…

14 hours ago

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी से लेकर रिवर फ्रंट पर मंदिर तक का किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

15 hours ago