Latest News

जीएसटी मीटिंग से पहले बाजार का मूड बिगड़ा, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

बुधवार को शेयर बाजार का रुख सुबह तो ठीक-ठाक दिखा लेकिन जल्दी ही माहौल पलट गया और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में आ गए. निवेशक आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक को लेकर थोड़े संभलकर चल रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार बैठक में टैक्स स्ट्रक्चर आसान करने के लिए सिर्फ 5% और 18% की दो स्लैब पर चर्चा हो सकती है, साथ ही जरूरी सामान पर टैक्स कम करने का फैसला भी निकल सकता है.

सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स करीब 97 अंक टूटा और उतार-चढ़ाव के बाद 153 अंक गिरकर 80,157.88 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 45 अंक गिरकर 24,579.60 पर आ गया. बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों में दबाव साफ दिखा. इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरे. हालांकि, टीसीएस में बढ़त दिखी क्योंकि कंपनी ने यूरोप में 550 मिलियन यूरो का बड़ा सौदा किया है.

GST Counselling की बैठक का असर

विशेषज्ञ मानते हैं कि फिलहाल बाजार की असली दिशा जीएसटी काउंसिल के फैसलों पर ही निर्भर करेगी. लेकिन जब तक वैश्विक मोर्चे पर अनिश्चितता खत्म नहीं होती, तब तक उतार-चढ़ाव से निवेशकों को राहत मिलने की उम्मीद कम है.

वैश्विक दबाव और ट्रंप के टैरिफ

अमेरिका और एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली. डाउ, एसएंडपी और नैस्डैक तीनों नीचे बंद हुए, जबकि जापान और चीन के इंडेक्स भी फिसले. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला अभी भी निवेशकों को परेशान कर रहा है. इससे भारतीय एक्सपोर्ट और नौकरियों पर असर साफ दिखने लगा है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

12 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

39 minutes ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

1 hour ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

2 hours ago