Trending News

सिर्फ एक ‘Hi’ और पूरा बैंक आपके फोन में: SBI WhatsApp Banking के नए फीचर्स; बैलेंस चेक से लेकर पेंशन स्लिप तक, सब कुछ अब चैट पर

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कस्टमर्स के बैंकिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा डिजिटल और इजी बनाने के लिए अपनी व्हाट्सएप बैंकिंग (WhatsApp Banking) सेवा को अपडेट किया है। अब SBI कस्टमर्स को छोटी-छोटी इनफार्मेशन के लिए बैंक की ब्रांच जाने या एटीएम की लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

सिर्फ एक ‘Hi’ पर मिलेगा पूरा हिसाब


SBI की इस नई सर्विस के जरिए ग्राहक अपने फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से 24×7 बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट के अलावा अब कई अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स को भी इसमें जोड़ा है।

क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस?


इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा:

अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज टाइप करें- WAREG <स्पेस> अपना अकाउंट नंबर (जैसे: WAREG 1234567890)।

इस मैसेज को +91-7208933148 पर भेज दें।

रजिस्ट्रेशन कन्फर्म होने के बाद, आपके व्हाट्सएप पर SBI की ओर से एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा।

मिलेंगी ये खास सुविधाएं


रजिस्ट्रेशन के बाद, कस्टमर्स को SBI के ऑफिसियल व्हाट्सएप नंबर +91-9022690226 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद निम्नलिखित सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा:

खाते का वर्तमान बैलेंस देखना और पिछले 10 ट्रांजैक्शन का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना।

ग्राहक अब 250 ट्रांजैक्शन तक का फुल अकाउंट स्टेटमेंट भी व्हाट्सएप पर मंगवा सकते हैं।

होम लोन और एजुकेशन लोन के “इंटरेस्ट सर्टिफिकेट” डाउनलोड करना।

पेंशन स्लिप प्राप्त करना और “फिक्स्ड डिपॉजिट” जैसी योजनाओं की जानकारी लेना।

अपने नजदीकी एटीएम या बैंक शाखा का पता लगाना और जरूरत पड़ने पर डेबिट कार्ड को ब्लॉक करने की जानकारी प्राप्त करना।

सुरक्षा का रखें ध्यान


SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वो केवल बैंक के ऑफिसियल व्हाट्सएप नंबर का ही उपयोग करें (जिस पर ‘ग्रीन टिक’ लगा हो)। बैंक कभी भी व्हाट्सएप पर आपका पिन या OTP नहीं मांगता है, इसलिए किसी भी लिंक या संदेश से सावधान रहें।

news desk

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

9 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

10 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

10 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

10 hours ago