लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित 25वीं उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य और ऐतिहासिक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारियों ने कोर्ट रूम की फाइलों से इतर खेल के मैदान पर अपने अदम्य साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
समापन समारोह की गरिमा बढ़ाते हुए माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय (लखनऊ खंडपीठ) ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान (प्रशासनिक न्यायमूर्ति, लखनऊ) सहित उच्च न्यायालय के वर्तमान एवं पूर्व न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली द्वारा किया गया था।
बैडमिंटन में सौरभ मांडोई और दीक्षा यादव ने एकल वर्ग में अपनी बादशाहत कायम की। वहीं, टेबल टेनिस में प्रज्ञा सिंह ने एकल और युगल दोनों श्रेणियों में जीत हासिल कर ‘क्लीन स्वीप’ किया।
क्रिकेट के मैदान पर महिलाओं में “ब्रज पैंथर्स” का दबदबा रहा, जबकि पुरुषों में “यूपी जजेज जायंट्स” ने खिताब अपने नाम किया। बास्केटबॉल में महिला वर्ग में “कोर्ट क्वींस” और पुरुष वर्ग में “जायंट्स” टीम विजेता रही।
एथलेटिक्स में आशीष कम्बोज और अंजलिका ने 100 मीटर की रेस में सबसे तेज धावक होने का गौरव प्राप्त किया। अर्पिता सिंह ने 400 मीटर दौड़ और शॉट पुट दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
अनुभवी न्यायिक अधिकारियों ने भी मैदान पर युवाओं जैसी ऊर्जा दिखाई। 400 मीटर रिले (सुपर वेटरन) में उदय प्रताप सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह एवं अनिल कुमार सिंह की टीम ने अद्भुत तालमेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। डॉ. मनु कालिया ने वेटरन वर्ग की दौड़ में कई पदक झटके।
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ द्वारा प्रस्तुत ‘वोट ऑफ थैंक्स’ के साथ समारोह का समापन हुआ। संघ ने इस आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी सहयोगियों और न्यायमूर्तिगण का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने अगले वर्ष और भी अधिक ऊर्जा के साथ लौटने का संकल्प लिया।
“न्याय के प्रहरी, खेल के संग-जोश, एकता और उत्कृष्टता का अनवरत उत्सव!”
यह सूचना इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता वैभव जैन द्वारा जारी की गई है।
मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने धारदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर…
लखनऊ। शहीद पथ स्थित मानसरोवर योजना के शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित '46वां शिवानी कप…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के एथलीटों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकने…
सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर के प्रांगण में आयोजित 'यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप'…
एडवेंचर और लग्जरी बाइक्स के शौकीनों के लिए BMW Motorrad ने इंडियन मार्केट में एक…
अगर आप पुराने Android स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी…