Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: JPSC Job Scam Case : ईडी की एंट्री से जांच तेज, छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी, CBI जांच पर अड़ा गतिरोध
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > झारखंड > JPSC Job Scam Case : ईडी की एंट्री से जांच तेज, छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी, CBI जांच पर अड़ा गतिरोध
Trending Newsझारखंडराज्य

JPSC Job Scam Case : ईडी की एंट्री से जांच तेज, छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी, CBI जांच पर अड़ा गतिरोध

news desk
Last updated: August 10, 2026 11:48 am
news desk
Share
SHARE

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मामला अब और गंभीर हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के साथ जांच का दायरा बढ़ गया है, जबकि दूसरी ओर छात्र CBI जांच की मांग को लेकर अपने आंदोलन पर अड़े हुए हैं। रविवार को सरकार और छात्रों के बीच हुई छठे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही।

Contents
ED ने दर्ज किया ECIR, मनी ट्रेल की होगी जांच17वें दिन भी जारी छात्रों का प्रदर्शनJPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा स्वीकारCID का एक्शन, पूछताछ के लिए समन जारीसरकार-छात्र वार्ता में गतिरोध बरकरारसरकार का पक्ष: कोर्ट निगरानी में हुई परीक्षाक्या आगे बढ़ेगा आंदोलन?

ED ने दर्ज किया ECIR, मनी ट्रेल की होगी जांच

प्रवर्तन निदेशालय ने CID में दर्ज FIR संख्या 16/26 के आधार पर ECIR दर्ज कर ली है। अब ED कथित पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं में वित्तीय लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच करेगी। इससे पहले CID इस पूरे मामले की जांच कर रही थी।

17वें दिन भी जारी छात्रों का प्रदर्शन

भर्ती घोटाले के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में देवेंद्र नाथ महतो पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कुल छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं। वहीं, छात्र संगठनों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार

विवाद के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों-अनिमा हांसदा, अजीता भट्टाचार्य और जमाल अहमद—ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते भी 22 जुलाई को पद छोड़ चुके हैं।

CID का एक्शन, पूछताछ के लिए समन जारी

CID ने पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों में तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए तलब किया था। अजीता भट्टाचार्य से सोमवार को पूछताछ होनी है, जबकि जमाल अहमद को 12 अगस्त और अनिमा हांसदा को 14 अगस्त को बुलाया गया है। अब तक इस मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सरकार-छात्र वार्ता में गतिरोध बरकरार

छात्रों और सरकार के बीच बातचीत के छह दौर हो चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। सरकार का दावा है कि छात्रों की 98% मांगें मान ली गई हैं, जिनमें 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग भी शामिल है।
हालांकि, छात्र CBI जांच की मांग पर अड़े हैं। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने साफ कहा, “जब तक CBI जांच की मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।”

सरकार का पक्ष: कोर्ट निगरानी में हुई परीक्षा

तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार CBI जांच के पक्ष में नहीं है, क्योंकि परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में आयोजित हुई थी।

क्या आगे बढ़ेगा आंदोलन?

छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। ED की एंट्री और बढ़ते दबाव के बीच अब यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर बड़ा रूप लेता दिख रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CBI जांच मांग, CID जांच JPSC, ED जांच झारखंड, JPSC 14वीं परीक्षा, जयपाल सिंह स्टेडियम धरना, झारखंड छात्र आंदोलन, झारखंड भर्ती घोटाला, पेपर लीक झारखंड, रांची प्रदर्शन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एक जलडमरूमध्य से दुनिया की तेल सप्लाई पर संकट! होर्मुज में ईरान की घेराबंदी से क्यों बढ़ी टेंशन?
Next Article VVS लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया का हेड कोच पद? BCCI से किए वादे का बड़ा खुलासा

फीचर

View More

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी फसल का चांद कहा जाता…

By vineet verma 8 Min Read

टीएन शेषन: जब चुनाव आयोग के फैसलों से बदल गया चुनावी अनुशासन, बूथ कैप्चरिंग से आचार संहिता तक ऐसे दिखाई सख्ती

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव व्यवस्था में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र…

8 Min Read

रेगिस्तान के धोरों में उगा ‘सोने का पेड़’: महज 200 रुपये के पौधे ने बाड़मेर के किसान को बना दिया लखपति, क्या आपने देखा यह चलता-फिरता बैंक?

रेगिस्तान की तपती धरती अब सिर्फ बंजर जमीन की दास्तान नहीं कहती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा बोले- ‘पद्म भूषण छोटी चीज,…

6 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8 सीटें जाने की संभावना; स्मृति…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘शरीर के सारे अंग ठीक हैं…’: न्यूयॉर्क में ईरान के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के जिंदा होने का दिया सबूत; अमेरिकी दावों को किया खारिज

न्यूयॉर्क। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत और उनके जिंदा होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?