Trending News

ऊपर लिखा था ‘मसाज’ …लेकिन अंदर ‘S..x’ …जब POLICE पहुंची अंदर तो उड़े उसके होश…

मेरठ पुलिस ने शहर के स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी स्ट्राइक की है। मंगलवार शाम हुई इस ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने 4 स्पा सेंटरों से 20 लडकियों के साथ और 1 लड़के को हिरासत में लिया। कहा जा रहा है की ये पूरी कार्रवाई इतनी सीक्रेट थी कि लोकल पुलिस तक को इसकी भनक नहीं लगने दी गई।

‘हाई-टेक’ तरीके से चल रहा था धंधा
छापेमारी में 20 लडकियों के साथ केवल एक लड़के का होना पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला है. जांच अधिकारी इसे महज संयोग नहीं मान रहे हैं. ये रैकेट किसी पुराने ढर्रे पर नहीं, बल्कि पूरी तरह डिजिटल और हाई-टेक तरीके से ऑपरेट हो रहा था, जिसमे लड़कियों की तस्वीरें व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर कस्टमर्स को भेजी जाती थीं। जब कस्टमर रेट और लड़की फाइनल कर लेता, तभी उसे स्पा सेंटर की लोकेशन भेजी जाती थी। इतना ही नही ‘मसाज’ और ‘थैरेपी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिए बतौर कोडवर्ड यूज़ किया जाता था।

पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
SSP के निर्देश पर इस ऑपरेशन को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। मंगलपांडे नगर, नंदनी प्लाजा (गढ़ रोड) और शॉपरिक्स मॉल के स्पा सेंटरों पर जब पुलिस पहुंची, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, कैश और आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर लिया।

जांच में पता चला है कि हिरासत में ली गई 4 महिला ओनर्स इस पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड हैं। पुलिस अब इनके मोबाइल फोन खंगाल रही है ताकि उन ‘सफेदपोश’ ग्राहकों का पता लगाया जा सके जो यहां के रेगुलर कस्टमर थे। उनका कहना है की ‘स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’। अवैध सेंटरों को सील किया जा रहा है और संचालकों पर PITA एक्ट यानि (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

news desk

Recent Posts

पति ने अंग्रेजी बोलने पर डांटा, फिर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो; गांव की ‘देहाती मैडम’ की कहानी ने मचाई धूम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली यशोदा लोधी इन दिनों सोशल…

3 minutes ago

बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप-3 से बाहर; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय

नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान…

5 minutes ago

10 अक्टूबर के ‘जंतर-मंतर 2.0’ से पहले दिल्ली पुलिस सतर्क, 2873 लोगों पर नजर; सीमाओं से लेकर छात्रों तक निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं थमेगा कांग्रेस का आंदोलन, 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन; फिर हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस…

10 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: महंगा होगा होम-कार लोन, लेकिन FD वालों की बढ़ सकती है कमाई; जानें रेपो रेट बढ़ने का पूरा असर

मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने करीब चार साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी की…

22 minutes ago