लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कोहरे के कारण रद्द हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले के टिकटों का रिफंड प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की ओर से दर्शकों को उनके टिकट की कीमत लौटाई जा रही है।
UPCA के अनुसार, ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक 22 जनवरी तक स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर स्थापित काउंटर पर टिकट जमा कर अपने पैसे वापस ले सकते हैं। काउंटर अगले 10 दिनों तक खुला रहेगा।
वहीं, ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले दर्शकों के लिए रिफंड राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है, इसलिए उन्हें स्टेडियम आने की आवश्यकता नहीं है।
17 दिसंबर को लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला टी-20 मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही दर्शक टिकट रिफंड की प्रतीक्षा कर रहे थे।
UPCA के CEO अंकित चटर्जी ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और सभी पात्र दर्शकों को तय समय सीमा के भीतर राशि लौटाई जाएगी।
ऑफलाइन टिकट खरीदारों के लिए प्रक्रिया:
ऑनलाइन टिकट खरीदारों के लिए प्रक्रिया:
17 दिसंबर को लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही दर्शक टिकट रिफंड की प्रतीक्षा कर रहे थे।
UPCA के CEO अंकित चटर्जी ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और सभी पात्र दर्शकों को तय समय सीमा के भीतर उनका पैसा लौटाया जाएगा।
थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…
पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…
आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…
क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…