Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: 1800 कैरेट हीरे और ‘स्टील मैंगो’ के साथ ईशा अंबानी ने MET GALA में मचाई धूम! गौरव गुप्ता की गोल्ड साड़ी में दिखाई भारतीय विरासत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > 1800 कैरेट हीरे और ‘स्टील मैंगो’ के साथ ईशा अंबानी ने MET GALA में मचाई धूम! गौरव गुप्ता की गोल्ड साड़ी में दिखाई भारतीय विरासत
EntertainmentTrending News

1800 कैरेट हीरे और ‘स्टील मैंगो’ के साथ ईशा अंबानी ने MET GALA में मचाई धूम! गौरव गुप्ता की गोल्ड साड़ी में दिखाई भारतीय विरासत

news desk
Last updated: May 6, 2026 3:45 pm
news desk
Share
SHARE

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े संगम ‘मेट गाला 2026’ में इस साल भी भारतीय हस्तियों का जलवा बरकरार रहा। लेकिन जिस एक लुक ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी का। इस साल “Fashion is Art” की थीम पर ईशा ने भारतीय कारीगरी और मॉडर्निटी का एक ऐसा मेल पेश किया जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।

Contents
50 कारीगर और 1200 घंटों की मेहनतअसली हीरों से जड़ा ब्लाउजचर्चा में रहा ‘स्टील मैंगो’ क्लचफैशन या ‘लिविंग आर्ट’?

50 कारीगर और 1200 घंटों की मेहनत


ईशा अंबानी ने इस खास मौके के लिए मशहूर डिज़ाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम मेड ‘गोल्डन टिश्यू साड़ी’ चुनी। इस साड़ी को तैयार करने में रिलायंस के ‘स्वदेश’ प्लेटफॉर्म के 50 से ज्यादा कारीगरों ने अपना हुनर दिखाया।

लगभग 1,200 घंटों की कड़ी मेहनत से तैयार इस साड़ी को असली सोने के धागों से बुना गया था। इस पर की गई नक्काशी अजंता की गुफाओं के फ्रेसकोज़ और ट्रेडिशनल पिछवाई आर्ट पेंटिंग से प्रेरित थी, जो भारतीय इतिहास की एक झलक पेश कर रही थी।

असली हीरों से जड़ा ब्लाउज


ईशा के इस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लाउज को लेकर हो रही है। यह कोई नॉर्मल ब्लाउज नहीं, बल्कि असली हीरों से बना एक ‘मास्टरपीस’ था। इस ब्लाउज में 1,800 कैरेट से भी ज्यादा के असली हीरे, पन्ना और कीमती पोलकी स्टोन्स लगाए गए थे।


ब्लाउज के बैक साइड पर हैदराबाद के निजाम के कलेक्शन का ऐतिहासिक ‘सरपेच’ लगाया गया था, जिसने पूरे लुक को एक ‘रॉयल वाइब’ दी। ईशा ने इसमें अपनी माँ नीता अंबानी के पुराने गहनों के साथ-साथ अपने बच्चों के जन्म पर मिले गिफ्ट्स को भी जुड़वाया है।

चर्चा में रहा ‘स्टील मैंगो’ क्लच


सिर्फ ड्रेस ही नहीं, ईशा की एक्सेसरीज ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा:

ईशा के हाथ में कोई ऑर्डिनरी पर्स नहीं था। उन्होंने मशहूर आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता का बनाया हुआ ‘स्टील मैंगो’ (Mango Sculpture) पकड़ा हुआ था। यह 20 साल पुरानी एक कलाकृति है, जिसे उन्होंने क्लच की तरह इस्तेमाल किया।

हमेशा ताज़ा रहने वाला ‘मेटैलिक गजरा’,बालों में लगा गजरा भी अनोखा था। इसे आर्टिस्ट सौरभ गुप्ता ने पेपर, तांबे और पीतल से 150 घंटों की मेहनत के बाद तैयार किया था, ताकि यह कभी खराब न हो।

फैशन या ‘लिविंग आर्ट’?


एक्सपर्ट्स का कहना है की ईशा अंबानी ने इस लुक से साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ सजने-धजने के लिए नहीं, बल्कि कला को दिखाने का एक तरीका है। डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इसे ‘लिविंग कैनवास’ (जीती-जागती पेंटिंग) कहा।

सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना किसी रानी या देवी से हो रही है। भले ही इसकी चर्चा 95 लाख रुपए से शुरू हो रही हो, लेकिन इसकी असली वैल्यू उस भारतीय कला में है, जिसे आज न्यूयॉर्क के रेड कार्पेट पर पूरी दुनिया ने देखा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ArtAndFashion, BollywoodStyle, CelebrityFashion, DesignerWear, Diamonds, FashionIcon, FashionIndustry, fashionnews, GauravGupta, GlobalFashion, HauteCouture, IndianFashion, IndianHeritage, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IshaAmbani, JewelleryDesign, LuxuryFashion, LuxuryStyle, MetGala, MetGala2026, RedCarpet, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘दिल्ली’ की चाहत में उजड़ गया अपना ही घर: ममता से केसीआर तक, ‘थर्ड फ्रंट’ के चक्कर में कैसे ढह गए क्षेत्रीय दिग्गजों के किले?

फीचर

View More

‘दिल्ली’ की चाहत में उजड़ गया अपना ही घर: ममता से केसीआर तक, ‘थर्ड फ्रंट’ के चक्कर में कैसे ढह गए क्षेत्रीय दिग्गजों के किले?

नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय राजनीति के कैनवास पर 'तीसरा मोर्चा' (Third Front) एक ऐसी मृगतृष्णा साबित हुआ है, जिसके पीछे भागते-भागते…

By news desk 4 Min Read

सरकार ने रोकी फिल्म! विजय ने बदल दी सरकार ! तमिलनाडु में सिनेमा की जंग से सत्ता बदलने की कहानी…

सिनेमा की जंग में सत्ता से घायल एक एक्टर के सम्मान पर…

7 Min Read

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच छिड़ा ‘तेल का खेल’: समुद्र में तैरते गोदामों का सहारा, जानें धरती की गहराइयों में कैसे बनता है ‘काला सोना’

मौजूदा समय में Iran और United States के बीच सीजफायर तो लागू…

6 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

सोना-चांदी के दामों में तूफानी तेजी! वैश्विक तनाव और डॉलर कमजोरी ने बाजार में मचाई हलचल

दुनिया भर में चल रही आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से आज सर्राफा मार्केट (सोना-चांदी) में भारी हलचल रही।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

अखिलेश यादव ने चुनाव में धांधली के लगाए गंभीर आरोप! कहा – ‘BJP चुनाव जीतती नहीं, मैनेज करती है’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनावी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

कांग्रेस-TVK की नजदीकियों से स्टालिन हुए नाराज़

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने न केवल राज्य, बल्कि देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। सबसे बड़ा…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

नशीली ड्रिंक,गंदी साजिश ! पढ़े बरेली के “अल्टीमेट फिटनेस जिम” में कैद हुई डॉक्टर महिला से दरिंदगी की पूरी कहानी…

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फिटनेस के नाम पर एक महिला डॉक्टर…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?