Latest News

क्या डायबिटीज में सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाना सच में फायदेमंद है? एक्सपर्ट ने बताया कब मिलता है सबसे ज्यादा लाभ

नई दिल्ली: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। दवाओं के साथ संतुलित खानपान भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस विषय पर कंसल्टेंट डाइटिशियन और डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने विस्तार से जानकारी दी है।

उनके अनुसार, प्री-डायबिटीज या टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में रोजाना भीगे या कच्चे बादाम खाने से, चाहे उन्हें खाली पेट ही क्यों न खाया जाए, फास्टिंग ब्लड शुगर या HbA1c में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि, यदि बादाम को कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन के साथ या उससे पहले खाया जाए तो भोजन के बाद ब्लड शुगर के तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।

नाश्ते में बादाम खाने से मिल सकता है ‘सेकंड मील इफेक्ट’

डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा बताती हैं कि नाश्ते में बादाम शामिल करने से ‘सेकंड मील इफेक्ट’ देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि अगले भोजन के बाद ब्लड शुगर का स्तर अपेक्षाकृत नियंत्रित रह सकता है। साथ ही लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास भी बना रहता है। हालांकि, लंबे समय से डायबिटीज से जूझ रहे लोगों में इसका असर सीमित हो सकता है।

बादाम के पोषक तत्व कैसे पहुंचाते हैं फायदा?

बादाम में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ई और कई आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं। मैग्नीशियम इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण की गति को धीमा करता है, जिससे भोजन के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। इसके अलावा बादाम में मौजूद हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट लंबे समय तक पेट भरा रखने के साथ दिल की सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में भी मददगार

एक्सपर्ट के मुताबिक बादाम में मौजूद मैग्नीशियम शरीर की कोशिकाओं को ग्लूकोज का बेहतर उपयोग करने में मदद करता है। इसकी कमी इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकती है। वहीं फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने के साथ ब्लड शुगर नियंत्रण में भी योगदान देते हैं।

डायबिटीज मरीज रोज कितने बादाम खाएं?

विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। रोजाना लगभग 30 से 40 ग्राम यानी 5 से 10 भीगे बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है। इससे अधिक मात्रा में सेवन करने पर कुल कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है।

सिर्फ बादाम से कंट्रोल नहीं होगी डायबिटीज

कनिका मल्होत्रा का कहना है कि बादाम को संतुलित आहार का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन केवल बादाम खाकर डायबिटीज को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद और डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं का नियमित सेवन जरूरी है। जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है, उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए।

 

vineet verma

Recent Posts

अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, ‘दीवार’ देखने के बाद खुद पर बढ़ा लिया था दबाव; एक सलाह ने बदला नजरिया

मुंबई: रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी…

3 hours ago

दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद? मेट्रो के 57 स्टेशन सील, ट्रेनें रद्द; इंटरनेट और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन…

3 hours ago

राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, ‘राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी की बात स्वीकार की’ कहने को बताया गलत

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी…

3 hours ago

CJP आंदोलन का असर: लखनऊ मेल से तेजस तक रद्द, रेलवे स्टेशनों पर भटके यात्री; किसी का इंटरव्यू छूटा तो किसी का इलाज अटका

लखनऊ: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच रेलवे…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की बढ़ी टेंशन? ब्राह्मणों की नाराजगी, अखिलेश की PDA रणनीति और CJP के प्रदर्शन से कितना बदलेगा सियासी गणित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज…

5 hours ago

गरबा में ग्लो और एनर्जी के लिए Gen-Z का नया शौक! 15 हजार रुपये तक की IV Drip लगवा रहे युवा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: नवरात्रि में गरबा खेलने का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।…

5 hours ago