Trending News

मामूली कहा जाने वाला ‘यूरिन इन्फेक्शन’ किडनी बर्बाद कर रहा? एक्सपर्ट्स ने दी वार्निंग सिग्नल जिन्हें भूलकर भी न करें इग्नोर नही तो…

क्या आपको भी लगता है कि पेशाब में जलन बस ‘गर्मी’ की वजह से है अगर हाँ, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। जिसे आप अक्सर ‘छोटा-मोटा UTI’ समझकर केमिस्ट से गोली लेकर खा लेते हैं, वह असल में आपकी किडनी फेलियर का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इसे एक ‘साइलेंट हेल्थ इमरजेंसी’ अनाउंस किया है।

जब UTI बन जाता है किडनी का दुश्मन


ज्यादातर लोग नहीं जानते कि UTI का बैक्टीरिया सिर्फ ब्लैडर तक नहीं रहता। अगर इसे समय पर खत्म न किया जाए, तो यह ‘रिवर्स गियर’ में आपके “यूरिनरी ट्रैक्ट” से होता हुआ सीधे किडनी पर हमला बोल देता है। मेडिकल की दुनिया में इसे ‘Pyelonephritis’ कहते हैं। यह आपकी किडनी के फिल्टरिंग सिस्टम यानी नेफोर्न्स को इस कदर छलनी कर देता है कि खून साफ होना बंद हो सकता है।

अगर ये 5 लक्षण दिखें, तो समझे मामला गंभीर है

पीठ का दर्द: पसलियों के ठीक नीचे पिछले हिस्से में होने वाला मरोड़ जैसा दर्द।

बुखार: अगर इन्फेक्शन के साथ कंपकंपी और तेज बुखार आ रहा है।

ब्लड यूरिन: पेशाब का रंग हल्का गुलाबी या गहरा भूरा दिखना।

जी मिचलाना: बिना वजह उल्टी जैसा महसूस होना, क्योंकि शरीर में गंदगी (टॉक्सिन्स) जमा हो रही है।

पेशाब में बदबू: पेशाब से ऐसी गंध आना जो पहले कभी महसूस न हुई हो।

अपनी किडनी को ‘सुपर सेफ’ रखने के स्मार्ट हैक्स

दिन भर में 10-12 गिलास पानी पीकर बैक्टीरिया को शरीर से बाहर ‘फ्लश आउट’ करें।

ऑफिस मीटिंग हो या ट्रेवल, पेशाब कभी न रोकें। रुकी हुई गंदगी ही बैक्टीरिया का घर है।

पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और पर्सनल हाइजीन से समझौता न करें।

एंटीबायोटिक बीच में छोड़ना सबसे बड़ी बेवकूफी है। इससे बैक्टीरिया और भी जिद्दी हो जाते हैं। डॉक्टर का कोर्स पूरा ही करें।

‘चेकअप में कंजूसी पड़ेगी भारी’

टॉप नेफ्रोलॉजिस्ट्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपको साल में 2 से ज्यादा बार UTI हो रहा है, तो तुरंत KFT (Kidney Function Test) करवाएं। आपकी किडनी शरीर का ‘प्योरिफिकेशन प्लांट’ है; अगर यह ठप हो गया, तो डायलिसिस या ट्रांसप्लांट ही आखिरी रास्ता बचता है।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

5 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

5 hours ago