Trending News

होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, बोला- जलमार्ग पूरी तरह हमारे नियंत्रण में; अमेरिका को लेकर भी दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज जलमार्ग को लेकर नया विवाद सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को ईरान ने खारिज कर दिया है कि होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है। ईरान ने यह भी कहा कि ट्रंप का यह दावा गलत है कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल बलों को नष्ट कर दिया है।

ईरान ने कहा- होर्मुज पूरी तरह हमारे नियंत्रण में

मुंबई में ईरान के राजनयिक सईद रजा मोसायेब मोटलाघ ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होर्मुज जलमार्ग पूरी तरह ईरान के नियंत्रण में है। उन्होंने ट्रंप के उस दावे को झूठा बताया, जिसमें जलमार्ग पर अमेरिकी नियंत्रण और ईरान की नौसेना तथा मिसाइल बलों को नष्ट करने की बात कही गई थी।

ईरानी राजनयिक ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के क्षेत्र को किसी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के दक्षिणी तटों पर स्थित देशों को भी किसी नुकसान का सामना नहीं करना चाहिए।

अमेरिका की शर्तें मानने तक होर्मुज फिर खोलने से इनकार

सईद रजा ने कहा कि ईरान होर्मुज जलमार्ग को तभी फिर से खोल सकता है, जब अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे और ईरान की शर्तों को पूरी तरह स्वीकार करे।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक अर्थों में ईरान और अमेरिका के बीच सीधी बातचीत नहीं हो रही है। हालांकि, मध्यस्थ देश दोनों पक्षों के बीच संदेश पहुंचाने और बातचीत का रास्ता आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन देशों का उद्देश्य शांतिपूर्ण समाधान तलाशना और क्षेत्र को युद्ध से दूर रखना है।

मध्यस्थ देशों की कोशिशें अब तक नहीं हुईं सफल

ईरानी राजनयिक ने कहा कि मध्यस्थता की कोशिश कर रहे देशों की ओर से सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक इन कोशिशों को सफलता नहीं मिली है। उनके मुताबिक, अमेरिका की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत उठाए गए कदमों ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में बाधा डाली है।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहे देशों के प्रयास अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं।

vineet verma

Recent Posts

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

लखनऊ । मैन ऑफ द मैच साहब युवराज सिंह (91) की विस्फोटक पारी के दम पर…

1 hour ago

इमरान खान की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल ले जाया गया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद दोबारा अदियाला जेल…

1 hour ago

19 साल बाद इमरान हाशमी ने पलटी बाजी! विदेशों में भी ‘आवारापन 2’ का जलवा, 162 करोड़ के पार पहुंची कमाई

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही…

2 hours ago

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों को लेकर उड़ रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास हुआ क्रैश; सभी लापता

वाशिंगटन: अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। रिमोट रडार…

2 hours ago

21 अगस्त का पंचांग: श्रावण शुक्ल नवमी पर बन रहे खास संयोग, जानें राहुकाल से लेकर शुभ मुहूर्त तक पूरी जानकारी

नई दिल्ली: आज 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।…

2 hours ago

21 अगस्त 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: योजनाओं को अमल में लाने के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कारोबार में नए…

2 hours ago