Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ईरान में विद्रोह की आड़ में तख्तापलट की तैयारी! ट्रंप और नेतन्याहू के सख्त तेवर, खामेनेई ने कहा- ‘झुकना हमारी फितरत ….’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान में विद्रोह की आड़ में तख्तापलट की तैयारी! ट्रंप और नेतन्याहू के सख्त तेवर, खामेनेई ने कहा- ‘झुकना हमारी फितरत ….’
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में विद्रोह की आड़ में तख्तापलट की तैयारी! ट्रंप और नेतन्याहू के सख्त तेवर, खामेनेई ने कहा- ‘झुकना हमारी फितरत ….’

news desk
Last updated: January 9, 2026 11:51 am
news desk
Share
विद्रोह की आड़ में तख्तापलट की तैयारी!
विद्रोह की आड़ में तख्तापलट की तैयारी!
SHARE

ईरान में पिछले 12 दिनों से सुलग रहा आर्थिक असंतोष अब एक राजनीतिक विद्रोह की शक्ल ले चुका है। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि गुरुवार (8 जनवरी) की रात तेहरान ने पूरे देश को ‘डिजिटल आइसोलेशन’ में डाल दिया। देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट के जरिए शासन ने ईरान का बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह काट दिया है।

सड़कों पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण है; कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं, जिसमें सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया है और सैन्य ठिकानों के पास बमबारी व धमाकों की खबरें भी सामने आई हैं। माना जा रहा है कि सरकार ने ये कदम तभी उठाया जब क्राउन प्रिंस रज़ा पहलवी ने जनता से सामूहिक विरोध में उतरने की अपील की। जानकारों का मानना है कि इंटरनेट बंद करना और बल प्रयोग करना शासन की पुरानी ‘सर्वाइवल स्ट्रेटजी’ है, ताकि बगावत की आवाज़ को सरहदों के अंदर ही दफन किया जा सके।

सरकार की खिलाफत करने वाले लोगों के अनुसार ईरान में विद्रोह की वजह आर्थिक बर्बादी, सुविधाओं की कमी और राजनीतिक दबाव का मेल है। सालों से लगे प्रतिबंधों और इज़रायल के साथ हालिया युद्ध ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया है, जिससे महंगाई 50% के पार पहुंच गई है। पानी-बिजली के भारी संकट और क्षेत्रीय साथियों (सीरिया, हिजबुल्लाह) के कमजोर पड़ने ने आग में घी का काम किया है। अब जनता केवल रोटी-पानी के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और तानाशाही को खत्म कर ‘सत्ता बदलने’ के लिए सड़कों पर है।

हिंसा और बढ़ता मृत्यु दर
मानवाधिकार एजेंसियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,260 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। तेहरान के बाजारों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, विरोध की लहर तेजी से फैल रही है।

ट्रंप और नेतन्याहू का कड़ा रुख
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरानी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की हत्या करना शुरू किया, तो वाशिंगटन उन पर ‘कड़ा प्रहार’ करेगा। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान की जनता के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ‘ईरान के बहादुर लोगों, अब समय आ गया है कि तुम अपनी आजादी के लिए खड़े हो जाओ। मैं तुम्हारे साथ हूँ, और इज़राइल के लोग तुम्हारे साथ हैं’।

सीनेटर ग्राहम की चेतावनी और पहलवी की भूमिका
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने अयातुल्ला अली खामेनेई को “धार्मिक नाजी” करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि हत्याएं जारी रहीं, तो अमेरिका ‘घातक कार्रवाई’ कर सकता है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मदद आ रही है।
दूसरी ओर, क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया है। हालांकि, ट्रंप ने अभी पहलवी से मिलने से इनकार करते हुए कहा कि ये ईरानी जनता को तय करना चाहिए कि उनका नेतृत्व कौन करेगा।

ईरान के लिए चौतरफा संकट
वर्षों के प्रतिबंधों और जून 2025 में इजरायल के साथ हुए भीषण युद्ध ने देश की कमर तोड़ दी है। दिसंबर 2024 में सीरियाई राष्ट्रपति असद का तख्तापलट, हिजबुल्लाह का कमजोर होना और वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की अमेरिकी हिरासत ने ईरान को अलग-थलग कर दिया है और भीषण जल संकट ने स्थानीय स्तर पर लोगों के गुस्से को और अधिक भड़काया है।

खामेनेई का पलटवार
इतने भारी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दबाव के बावजूद, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अपने रुख पर अड़े हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “हम दुश्मन के आगे नहीं झुकेंगे। हम दुश्मन को घुटनों पर ला देंगे।”

वहीं माना जा रहा है कि ईरान में जो विद्रोह हो रहा है उसके पीछे अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ है। ईरान में खामनेई की सरकार अमेरिका और इजरायल दोनों की धूर विरोधी रही है। अमेरिका और इजरायल दोनों चाहते हैं कि ईरान में उनके हिसाब की यानी पहलवी की सत्ता वापस आ जाए जैसी 1979 तक थी। असल में गजा युद्ध के दौरान जब इजरायल और ईरान में झड़प हुई थी तब ईरान ने इजरायल को काफी नुकसान पहुंचाया था। इजरायल को मालूम है कि ईरान की सत्ता बदलते ही पूरे मीडिल ईस्ट में उसे चुनौती देने वाला कोई नहीं बचेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CIA_Mossad, CrownPrince, FreeIran, IndianPressHouse, indianpresshouse news, InternetBlackout, IranProtests2026, IranRevolution, MiddleEastCrisis, NetanyahuSupport, PahlaviReturns, RegimeChange, RezaPahlavi, TehranBurning, Trending News, TrumpVsKhamenei
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चीनी कंपनियों पर पाबंदी हटाने की तैयारी चीनी कंपनियों पर लगी पाबंदियां हटाने की तैयारी में मोदी सरकार, कांग्रेस बोली– “गलवान के शहीदों…”
Next Article ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका-डेनमार्क तनाव ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका-डेनमार्क आमने-सामने, डेनमार्क का सेना को आदेश – “पहले गोली, बाद में सवाल”

फीचर

View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है, लेकिन इस बार का यह…

By Shivani Kalani 5 Min Read

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है।…

3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया…

8 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब कंपनी के सेफ्टी हेड…

7 Min Read
Trending Newsअन्य

“दरवाजों से हटकर खड़े हों…” अचानक मेट्रो में गूंजी दादू की आवाज, पहली बार सुनकर पोता रह गया हैरान; वीडियो वायरल

नई दिल्ली: “दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है… अगला स्टेशन अक्षरधाम है… और दरवाजों से हटकर खड़े हों।” दिल्ली मेट्रो…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मायावती ने फिर बदला फैसला, आकाश आनंद की BSP में वापसी; बनाया राष्ट्रीय संयोजक, बोलीं- ‘उम्मीद है अब बदलाव नहीं करना पड़ेगा’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?