खेल

IPL 2026: इकाना में LSG vs दिल्ली मैच देखना है? जानिए टिकट का पूरा खर्च और एंट्री का नया नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शहर में 7 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है और 28 मार्च से इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। 19वें सीजन की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी, जिसमें पिछली चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के शुरुआती 16 दिनों के लिए कुल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले भी होंगे, जो 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को खेले जाएंगे। डबल हेडर के दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बाकी मैचों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में बैठकर मैच देखना एक अलग ही रोमांच देता है। अगर आप भी आईपीएल 2026 का लाइव अनुभव लेना चाहते हैं, तो टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन काउंटर दोनों माध्यमों से आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

1st Time मोबाइल टिकट की हुई सुविधा

ऐसे में मोबाइल टिकट (एम-टिकट) रखने वाले दर्शकों को हार्ड कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी। एम-टिकट के जरिए स्टेडियम में एंट्री आसान और तेज होगी, हालांकि इस टिकट को किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने फैंस के लिए इस बार खास “एलएसजी ब्रिगेड” मेंबरशिप लॉन्च की है। 4,999 रुपये की इस मेंबरशिप के जरिए दर्शक इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों का लाइव आनंद ले सकेंगे।

फ्रेंचाइजी ने टिकट की दरें जारी कर दी

लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में करेगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए फ्रेंचाइजी ने टिकट की दरें जारी कर दी हैं।

टीम प्रबंधन के अनुसार, मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट जनरल स्टैंड का है, जिसकी कीमत 1,000 रुपये रखी गई है। वहीं, सबसे प्रीमियम अनुभव के लिए सुपर जायंट्स लाउंज टिकट की कीमत 40,000 रुपये तक तय की गई है।

दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री रविवार देर शाम से शुरू कर दी गई है, जिससे फैंस में मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये हैं टिकट की दरें-

  • जनरल स्टैंड – 1000 रुपये से शुरू
  • नार्थ गैलरी – 2000 रुपये से शुरू
  • साउथ गैलरी – 3000 रुपये से शुरू
  • नार्थ प्लेटिनम लान – 12000 रुपये
  • साउथ प्लेटिनम लान – 15000 रुपये
  • नार्थ लाउंज – 17500 रुपये
  • साउथ लाउंज- 20000 रुपये
  • सुपर जायंट्स लाउंज- 40000

news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

15 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

16 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

17 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

18 hours ago