अगर आप भी आईफोन के दीवाने हैं, तो एप्प्ल की ये खबर आपको चौंका सकती है! कंपनी ने एक बार फिर अपने नए डिवाइसेज के साथ टेक मार्केट में हलचल मचा दी है। एप्पल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च किया है। कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क में आयोजित इस खास इवेंट में कंपनी ने आईफोन के अलावा एप्पल वॉच अल्ट्रा 4, वॉच सीरीज12 और एयरपॉड्स 5 भी पेश किए। तो आखिर इन नए डिवाइसेज में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें पिछले मॉडल्स से अलग बनाता है? आइए जानते हैं।
एप्प्ल ने आईफोन 18 प्रो को कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया है। फोन में 48MP फ़्यूज़न मेन कैमरा के साथ पहली बार वैरिएबल अपर्चर तकनीक दी गई है, जिससे रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके तीनों रियर कैमरे 48MP के हैं। वहीं, नई A20 प्रो चिप बेहतर परफॉर्मेंस और AI प्रोसेसिंग का दावा करती है। फोन में बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और AI टास्क के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा।
AI के मामले में आईफोन 18 प्रो में नया सिरी AI और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है। इसके अलावा छोटा डायनामिक आइलैंड , नए कलर ऑप्शन और एप्प्ल का C2 मॉडम भी प्रमुख बदलाव हैं। कंपनी के मुताबिक, C2 मॉडम कमजोर नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ कम बैटरी खर्च करता है। वहीं, आईफोन 18 प्रो में 36 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है।
एप्प्ल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है। इसमें बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले और फोन खोलने पर 7.6 इंच का फोल्डेबल सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन A20 प्रो चिपसेट से लैस है, जो तेज परफॉर्मेंस और AI फीचर्स देने का दावा करता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का डुअल फ्यूजन मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। आईफोन डुओ में स्मार्टटेक और डुओ प्रीव्यू जैसे AI कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे। यह खास तौर पर डिजाइन किए गए iOS 27 पर चलता है, जिसमें मल्टीटास्किंग और स्प्लिट व्यू की सुविधा दी गई है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे।
एप्पल वॉच सीरीज़ 12 और वॉच अल्ट्रा 4 को नए S11 चिपसेट, एडवांस्ड हेल्थ सेंसिंग और AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों वॉच हर 5 सेकंड में हार्ट रेट मॉनिटर करती हैं और HRV ट्रैकिंग को भी बेहतर बनाया गया है। इनमें रेडिनेस स्कोर मिलता है, जो एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड और स्लीप डेटा के आधार पर रोजाना 0 से 10 तक का स्कोर देता है।
वॉचओएस 27 के साथ लाइव रिवाइंड, सिरी रीकैप और साउंड रिकग्निशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 में 50 घंटे की सामान्य और लो पावर मोड में 84 घंटे तक की बैटरी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है और यह नेचुरल और ब्लैक टाइटेनियम फिनिश में आती है। दूसरी ओर, सीरीज़ 12 42mm और 46mm साइज में उपलब्ध है। इसमें सिरेमिक केस की वापसी हुई है और सामान्य इस्तेमाल में करीब 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
एप्प्ल ने नए एयरपॉड्स 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनमें बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), अडैप्टिव ऑडियो और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इनमें पिछले मॉडल की तुलना में नॉइज़ रिडक्शन बेहतर है। कन्वर्सेशन अवेयरनेस बोलते समय वॉल्यूम कम कर देता है।
बेहतर साउंड के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन अडैप्टिव EQ, पर्सनलाइज़्ड स्पेशल ऑडियो और नया अकूस्टिक आर्किटेक्चर दिया गया है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो सिरी AI और लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट मिलता है। एयरपॉड्स 5 को IP57 रेटिंग मिली है, जो धूल, पानी और पसीने से सुरक्षा देती है। चार्जिंग के लिए USB-C और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कुल मिलाकर, एप्प्ल ने इस बार सिर्फ नए आईफ़ोन ही नहीं, बल्कि फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स के जरिए अपनी पूरी डिवाइस रेंज में बड़े बदलाव पेश किए हैं। अब सवाल ये है कि क्या आईफोन डुओ और आईफ़ोन 18 प्रो के ये अपग्रेड भारतीय यूजर्स को उतने ही पसंद आएंगे, जितना एप्प्ल को उम्मीद है?
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर राजनीतिक और फिल्मी जगत में विवाद…
Israel Election Results: इजरायल के चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने सत्ता बचाने की चुनौती…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28…
Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद का इंतजार हर सुहागिन महिला के लिए…
अमरावती: चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है। तेज…
नई दिल्ली: प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर महंगे तोहफे और खूबसूरत अंगूठियों…