Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अंतरिक्ष से आया ‘फायरबॉल’ 3I/ATLAS — क्या थी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी जिससे जोड़ा जा रहा है इसका सम्बन्ध ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अंतरिक्ष से आया ‘फायरबॉल’ 3I/ATLAS — क्या थी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी जिससे जोड़ा जा रहा है इसका सम्बन्ध ?
Trending Newsअन्य

अंतरिक्ष से आया ‘फायरबॉल’ 3I/ATLAS — क्या थी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी जिससे जोड़ा जा रहा है इसका सम्बन्ध ?

news desk
Last updated: October 28, 2025 12:35 pm
news desk
Share
अंतरिक्ष से आया ‘फायरबॉल’ 3I/ATLAS
अंतरिक्ष से आया ‘फायरबॉल’ 3I/ATLAS
SHARE

वॉशिंगटन डीसी: साल 2025 में अन्तरिक्ष की दुनिया में एक नई हलचल मच गई है. इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट 3I/ATLAS, जो हमारे सौरमंडल से बाहर से आया एक रहस्यमयी धूमकेतु है, तेजी से सूरज के करीब पहुंच रहा है. 1 जुलाई 2025 को चिली के ATLAS सर्वे टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया यह पिंड, अब तक के तीसरा पुष्ट इंटरस्टेलर वस्तु है, इससे पहले 2017 में ‘ओउमुआमुआ और 2019 में 2I/बोरिसोव मिल चुके हैं. लेकिन 3I/ATLAS की अनोखी विशेषताएं जैसे इसकी असामान्य गति, बनावट और एक ‘एंटी-टेल’ – वैज्ञानिकों को उत्साहित करने के साथ-साथ कुछ लोगों को सदियों पुरानी नॉस्ट्राडेमस की भविष्यवाणियों की याद दिला रही हैं.

NASA और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के अनुसार, यह धूमकेतु 29 अक्टूबर 2025 को सूरज के सबसे नजदीक (लगभग 1.36 AU या 20 करोड़ किलोमीटर) पहुंचेगा. इसके बाद दिसंबर 2025 के मध्य में यह पृथ्वी से करीब 1.8 AU (27 करोड़ किलोमीटर) की दूरी से गुजरेगा. खुशखबरी ये है कि NASA ने साफ कहा है कोई खतरा नहीं! यह दूरी इतनी ज्यादा है कि नंगी आंखों से इसे देखना असंभव होगा, लेकिन शक्तिशाली टेलीस्कोपों से खगोल प्रेमी इसे ट्रैक कर सकेंगे. हबल स्पेस टेलीस्कोप ने 21 जुलाई 2025 को इसकी एक स्पष्ट तस्वीर ली थी, जब यह पृथ्वी से 277 मिलियन मील दूर था.

कहां से आया यह ‘अतिथि’?

जून 2025 के बीच में ही वैज्ञानिकों ने 3I/ATLAS नाम के इस अंतरिक्ष ऑब्जेक्ट को देखना शुरू कर दिया था, इसकी आधिकारिक खोज से पहले ही. Zwicky Transient Facility (ZTF) और ATLAS के पुराने डेटा से यह पता चला कि यह एक हाइपरबोलिक रास्ते पर चल रहा है, यानी यह सूरज की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से बंधा नहीं है. यह अंतरिक्ष में बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इसकी रफ्तार लगभग 61 किलोमीटर प्रति सेकंड (करीब 2.2 लाख किलोमीटर प्रति घंटा) है, जो इसे अब तक देखे गए सबसे तेज इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट्स में से एक बनाती है. 23 अक्टूबर 2025 को जेमिनी ऑब्जर्वेटरी से ली गई तस्वीरों में यह ऑब्जेक्ट सूरज की ओर गैस फेंकता हुआ दिखा, जो आम तौर पर धूमकेतुओं में देखा जाता है. इसका आकार लगभग 5 से 11 किलोमीटर (मैनहट्टन शहर जितना बड़ा) बताया जा रहा है और इसकी उम्र करीब 7 से 14 अरब साल मानी जा रही है. इस वजह से वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ऑब्जेक्ट ब्रह्मांड के बहुत पुराने और छिपे रहस्यों को समझने में मदद कर सकता है.

प्रोफेसर अवी लोएब ने बताया, दिलचस्प ऑब्जेक्ट

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अवी लोएब, जो पहले ‘ओउमुआमुआ’ को एलियन टेक्नोलॉजी बताने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने कहा कि यह ऑब्जेक्ट बहुत दिलचस्प और रहस्यमयी है. इसके अंदर निक्केल (Nickel) और आयरन (Iron) का अनुपात थोड़ा अलग है, और इसकी गैस जेट की दिशा भी कुछ असामान्य है, जो कई सवाल खड़े करती है, भले ही ये सब प्राकृतिक ही क्यों न हों. जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने अगस्त 2025 में पता लगाया कि इसमें कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा पानी की बर्फ से आठ गुना ज्यादा है, जो हमारे सौरमंडल के धूमकेतुओं से बहुत अलग है. अब वैज्ञानिक वेरा रुबिन ऑब्जर्वेटरी और यूरोपियन साउदर्न ऑब्जर्वेटरी (ESO) के उपकरणों की मदद से इसकी रासायनिक बनावट (chemical composition) का और गहराई से अध्ययन कर रहे हैं, ताकि इसकी असली प्रकृति और उत्पत्ति को समझा जा सके. ESA के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को यह मंगल से महज 0.19 AU दूर गुजरा, जहां मार्स एक्सप्रेस और एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर ने इसकी तस्वीरें लीं. जूपिटर के पास से मार्च 2026 में गुजरते हुए जूनो सैटेलाइट इसे और करीब से देखेगा.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर 3I/ATLAS को लेकर बहस छिड़ी है. कुछ यूजर्स इसे नास्त्रेदमस की 1555 की किताब ‘ले प्रोफेसी’ से जोड़ रहे हैं, जहां एक चौकड़ी में लिखा है. “आकाश से उठेगा अग्नि गोला, किस्मत का संदेश लेकर. विज्ञान और भाग्य नाचेंगे साथ, पृथ्वी को मिलेगा दूसरा मौका” कई व्याख्याकार इसे 2025 के अंत में आने वाले ‘कॉस्मिक फायरबॉल’ से जोड़ते हैं, जो एक उल्कापिंड या ब्रह्मांडीय टकराव का संकेत देता है. रिपोर्ट के अनुसार इसे ” नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी का संयोग” कहा जा रहा है, जहां लोग इसे “कॉस्मिक इशारा” मान रहे हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #3IATLAS, #alien, #ATLAS, #BreakingNews, #chemicalcomposition, #cosmicfirewall, #earth, #ESA, #ESO, #indianpresshouse, #Iron, #JWST, #NASA, #Nickel, #ScienceNews, #scientist, #solarsystem, #sun, #ZwickyTransientFacility
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सर्वे में तेजस्वी यादव बने युवाओं की पहली पसंद बदलते बिहार की नई तस्वीर: सर्वे में बिहार के युवाओं ने दिखाया रुझान नीतीश कुमार की पकड़ कमजोर पड़ती दिखी, 42% युवा मतदाता बोले—‘तेजस्वी ही अगले मुख्यमंत्री’
Next Article दिल्ली एसिड अटैक फर्जी मामला पिता गिरफ्तार जिसे समझा था एसिड अटैक का मामला उसकी सच्चाई जान पुलिस के भी उड़े होश ! लड़की के पिता ही थे क्राइम ड्रामा के मास्टर माइंड

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?