Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 3I/ATLAS की नज़दीकी तस्वीरें जारी, NASA ने खारिज की ‘एलियन शिप’ वाली अटकलें…लेकिन Avi Loeb की जुपिटर कनेक्शन थ्योरी से फिर गहराया रहस्य!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 3I/ATLAS की नज़दीकी तस्वीरें जारी, NASA ने खारिज की ‘एलियन शिप’ वाली अटकलें…लेकिन Avi Loeb की जुपिटर कनेक्शन थ्योरी से फिर गहराया रहस्य!
Trending Newsअन्य

3I/ATLAS की नज़दीकी तस्वीरें जारी, NASA ने खारिज की ‘एलियन शिप’ वाली अटकलें…लेकिन Avi Loeb की जुपिटर कनेक्शन थ्योरी से फिर गहराया रहस्य!

news desk
Last updated: November 24, 2025 12:57 pm
news desk
Share
इंटरस्टेलर धूमकेतु 31/ATLAS और Avi Loeb विवाद
इंटरस्टेलर धूमकेतु 31/ATLAS और Avi Loeb विवाद
SHARE


NASA ने बुधवार को अंतरिक्ष में तेजी से गुजर रहे इंटरस्टेलर धूमकेतु 31/ATLAS की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी की हैं. यह अब तक सिर्फ तीसरा ऐसा पुष्ट ऑब्जेक्ट है जो किसी दूसरे तारे से निकलकर हमारे सौर मंडल में दाखिल हुआ है. पिछले महीने यह मंगल ग्रह के पास से सुरक्षित दूरी बनाकर निकल गया.

Contents
NASA ने खारिज की ‘एलियन जहाज़’ वाली अफवाहेंहार्वर्ड वैज्ञानिक Avi Loeb ने उठाए नए सवालJupiter के Hill Radius पर ‘एकदम सटीक’ पहुँचजुपीटर की दिशा में जानबूझकर किया गया ‘कोर्स करेक्शन’ था? क्या जुपीटर पर ‘डिवाइस’ छोड़ना चाहते हैं एलियन ? Avi Loeb कौन हैं?

गर्मी के मौसम में खोजे गए इस धूमकेतु को मंगल के पास मौजूद तीन NASA अंतरिक्ष यानों और ESA (यूरोपीय स्पेस एजेंसी) के दो उपग्रहों ने करीब 2.9 करोड़ किलोमीटर की दूरी से कैप्चर किया. तस्वीरों में यह एक धुंधला सफेद गोला जैसा दिखाई देता है.

नासा द्वारा जारी इमेज
नासा द्वारा जारी इमेज

NASA के अन्य स्पेसक्राफ्ट और जेम्स वेब टेलीस्कोप भी आने वाले हफ्तों में इसे ट्रैक करते रहेंगे. पृथ्वी से इसकी मौजूदा दूरी लगभग 307 मिलियन किलोमीटर है, और दूरबीन या बाइनाकुलर की मदद से यह सुबह होने से पहले देखा जा सकता है.
धूमकेतु दिसंबर के मध्य में धरती से 269 मिलियन किलोमीटर की सबसे नज़दीकी दूरी पर होगा, और फिर हमेशा के लिए वापस इंटरस्टेलर स्पेस में चला जाएगा.

यह धूमकेतु चिली के ATLAS टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया था. अनुमानों के अनुसार इसका आकार 440 मीटर से लेकर 5.6 किलोमीटर तक हो सकता है. NASA वैज्ञानिक Tom Statler के मुताबिक, यह धूमकेतु शायद उस तारा प्रणाली से आया है जो हमारे सौर मंडल से भी बहुत पुरानी  है. उन्होंने कहा— “इसका मतलब है कि 31/ATLAS सिर्फ दूसरी दुनिया की झलक नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों साल पुराने ब्रह्मांड की खिड़की है. यह तो पृथ्वी और सूर्य बनने से भी पहले की कहानी बता सकता है.”

NASA ने खारिज की ‘एलियन जहाज़’ वाली अफवाहें

NASA ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैल रही “एलियन mothership” जैसी अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. NASA अधिकारी अमित क्षत्रिय ने साफ कहा—“31/ATLAS सिर्फ एक धूमकेतु है… एलियन जहाज़ नहीं.”

हार्वर्ड वैज्ञानिक Avi Loeb ने उठाए नए सवाल

NASA के वैज्ञानिक बयान के समानांतर, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक Avi Loeb ने इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट 3I/ATLAS (31/ATLAS का वैज्ञानिक नाम) के व्यवहार पर एक बार फिर  चौंकाने वाली और विवादित थ्योरी रखी है. Loeb ने मीडियम पर एक लेख लिखकर कुछ नए सवाल उठाए.

Loeb के अनुसार अगर हम मान भी लें कि यह कोई प्राकृतिक पिंड है तो भी इसके Jupiter के पास पहुँचने में दिखाई देने वाली असाधारण सटीकता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. जो इस बात की संभावना को दिखता है की यह नेचुरल न होकर किसी उन्नत सभ्यता द्वारा भेजा गया “मदरशिप” हो.

Jupiter के Hill Radius पर ‘एकदम सटीक’ पहुँच

वैज्ञानिक रूप से, अगर किसी तकनीकी जहाज़ को Jupiter पर अपने उपकरण छोड़ने हों, तो उसे Jupiter के Hill Radius में प्रवेश करना पड़ता है — यानी वह इलाका जहाँ Jupiter की गुरुत्वाकर्षण शक्ति सूर्य की तुलना में ज्यादा प्रभावी हो जाती है.

16 मार्च 2026 को Jupiter का Hill Radius होगा: 53.502 मिलियन किलोमीटर

NASA के JPL Horizon डेटा के मुताबिक 3I/ATLAS का Jupiter के पास पहुँचने का अनुमान:
53.445 (+/- 0.06) मिलियन किलोमीटर

यानी दोनों मान लगभग एक समान. Loeb का दावा है कि यह एक “हज़ार में एक” जैसी दुर्लभ समानता है, जो किसी संयोग से अधिक तकनीकी नियंत्रण की ओर इशारा करती है.

जुपीटर की दिशा में जानबूझकर किया गया ‘कोर्स करेक्शन’ था?

 

3I/ATLAS की ट्रेजेक्टरी में जो हल्की नॉन ग्रेविटेशनल फ़ोर्स देखी गई, वह इतनी ही थी कि इसकी दिशा बिल्कुल जुपीटर के Hill Radius पर जाकर मिले. Loeb का कहना है कि यह ऐसे लगता है जैसे किसी ने जेट थ्रस्टर्स से इसकी दिशा हल्की-सी ठीक की हो.

तस्वीरों में धूमकेतु से निकलती कई ‘jets’ भी दिखाई दी थीं, जिन्हें Loeb थ्रस्टर्स होने की संभावना बताते हैं.

क्या जुपीटर पर ‘डिवाइस’ छोड़ना चाहते हैं एलियन ?

 

अगर यह वस्तु तकनीकी हो और Jupiter में उपकरण छोड़ना चाहती हो, तो उसे Hill Radius पर पहुंचकर उन्हें अलग करना होगा. इन उपकरणों को Jupiter की gravity में टिकने के लिए अपनी गति काफी घटानी पड़ेगी, क्योंकि 3I/ATLAS Jupiter के पास लगभग 66 km/s की रफ्तार से गुजरेगा.

Loeb का कहना है कि 16 मार्च 2026 के बाद अगर Jupiter के आसपास कोई “अनजान satellite” मिलता है, जिसे मानव जाति ने नहीं भेजा, तो यह बहुत बड़ा संकेत होगा.

Loeb मज़ाक में कहते हैं— “अगर एलियन Jupiter में रुचि लें और पृथ्वी में नहीं, तो यह वैसा ही होगा जैसे आप किसी पार्टी में हों और कोई आपके साथ नाचने में दिलचस्पी न रखे.”

Avi Loeb कौन हैं?

Avi Loeb Harvard University के Black Hole Initiative के फाउंडिंग डायरेक्टर, Galileo Project के प्रमुख और एक्स्ट्रातेरेस्ट्रिअल  जैसी बेस्टसेलर किताब के लेखक हैं. सबसे पहले इन्होने ही 3I Atlas के एलियन ऑब्जेक्ट की थ्योरी दिया था. इसके पहले एक अन्य इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट “औमुअमुअओ”  को भी इन्होने एलियन स्पसशिप बताया था जो आज भी रहस्य है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #31ATLAS, #alien, #AlienTheory, #AstronomyNews, #AviLoeb, #BreakingScience, #CosmicEvents, #ESAImages, #GalileoProject, #indianpresshouse, #InterstellarComet, #JamesWebb, #JupiterHillRadius, #NASAUpdate, #Oumuamua, #SpaceMystery, #SpaceResearch
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गंभीर-अगरकर की जोड़ी ने किया टीम का बेड़ा गर्क? शमी का बाहर होना पड़ रहा भारी, SA के खिलाफ फॉलोऑन का खतरा!
Next Article Palash Hospitalized: Wedding Postpone हुई पापा की क्रिटिकल कंडीशन के बाद ‘पलाश’ की तबियत भी बिगड़ी; स्मृति मंधाना की शादी  पर आया बड़ा अपडेट

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?