Trending News

Infosys Q1 Results: JPMorgan के डाउनग्रेड और Jefferies के टारगेट कट के बाद 3% टूटा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंता

टेक जाइंट आईटी कंपनी इंफोसिस के फर्स्ट क्वार्टर “Q1” के नतीजे जारी होने के बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan द्वारा स्टॉक को डाउनग्रेड करने और जेफरीज “Jefferies” ज़रिये टारगेट प्राइस में कटौती करने के बाद बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर इंफोसिस के शेयर लगभग 3% तक गिरकर 1,027 रुपए के स्तर पर आ गए।

शेयरों में गिरावट का मुख्य कारण

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर पर सबसे बड़ा दबाव कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2027 के रेवेन्यू गाइडेंस में की गई कटौती के कारण आया है। इंफोसिस ने अपने पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को घटाकर 1.5% से 3% कर दिया है।

इसके अलावा, वैश्विक ग्राहकों द्वारा आईटी खर्च सुस्ती और एआई-संचालित मूल्य दबाव के कारण नई डील हासिल होने के बावजूद उन्हें रेवेन्यू में बदलने की गति धीमी रही है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों की नई राय

JPMorgan: ब्रोकरेज ने इंफोसिस की रेटिंग को ‘ओवरवेट’ से डाउनग्रेड करके ‘न्यूट्रल’ कर दिया है और नया टारगेट प्राइस 1,050 रुपए तय किया है। उनका मानना है कि निकट भविष्य में रेवेन्यू में अनिश्चितता बनी रह सकती है।

Jefferies: ब्रोकरेज ने ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को 1,235 रुपए से घटाकर 1,020 रुपए कर दिया है।

Morgan Stanley: नया टारगेट 1,075रुपए  जो पहले 1,112 रुपए  रखते हुए स्टॉक को ‘इक्वल-वेट’ रेटिंग दी है।

Motilal Oswal & Nuvama: इन ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया अभी भी सकारात्मक है। दोनों ने शेयर पर ‘बाय’ (Buy) की सलाह दी है, क्योंकि उनके अनुसार लंबी अवधि में वैल्यूएशन और मार्जिन आकर्षक स्तर पर हैं।

Q1 फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

तिमाही आधार पर इंफोसिस ने मजबूत मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेडलाभ 12% बढ़कर 7,769 करोड़ रुपए रहा। कीमत के दबाव के बावजूद कंपनी का मार्जिन 21.1% पर स्थिर रहा, जो निवेशकों के लिए राहत की बात है। कंपनी के कुल रेवेन्यू में जेन-एआई (GenAI) और एआई सेवाओं का योगदान 8.2% रहा। इंफोसिस ने अनाउंसमेंट की है कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार डैश को नया सीईओ-डिजाइनेट नियुक्त किया गया है।

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक वैश्विक आईटी खर्च में सुधार नहीं होता, तब तक इंफोसिस और आईटी सेक्टर में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है। हालांकि, मजबूत डील पाइपलाइन और स्थिर मार्जिन के कारण लंबी अवधि के लिए कंपनी की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

news desk

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पाटियाला हाउस कोर्ट का फैसला; 21 सितंबर को होगी अगली पेशी

दिल्ली के पाटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में…

9 minutes ago

सरकार से गलतियां होती हैं, राहुल गांधी विपक्ष का काम अच्छे से कर रहे हैं…एक टीवी चैनल कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

नई दिल्ली। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री…

14 minutes ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का फिर बजा डंका, 3 दिन में 93 करोड़ पार… आखिर क्या है फिल्म में खास?

ओटीटी पर अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 4 सितंबर को…

41 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल हिरासत में, दो छात्रों की मौत से मचा मातम

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने…

2 hours ago

रूस में फंसे भारतीय इंजीनियर की रिहाई के लिए पत्नी ने लगाई गुहार-‘बिना जुर्म के गिरफ्तार कर रशियन आर्मी में भेजने की साजिश’!

नई दिल्ली/मॉस्को। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी और नोएडा की यूफ्लेक्स कंपनी में कार्यरत भारतीय…

3 hours ago

तृषा विवाद के बीच CM विजय का सख्त संदेश, बोले- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर विवाद के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने…

4 hours ago