दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक हरिराम बंसल को हिरासत में लिया है। रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अब तक कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
हादसे के बाद इमारत में चल रहे PG और वहां रह रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सामने आए रेंट एग्रीमेंट की एक कॉपी के मुताबिक, PG में रहने वाले किरायेदारों के साथ दुर्घटना, जोखिम या जनहानि की स्थिति में संचालक ने अपनी जिम्मेदारी से इनकार करने वाली शर्त शामिल की थी। इस दस्तावेज ने PG प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में कटनी निवासी 18 वर्षीय अक्षत यादव और अर्पित शामिल हैं।
अक्षत दिल्ली में रहकर PGDI कोर्स की पढ़ाई कर रहा था। हादसे के बाद उसकी मौत की खबर मिलते ही कटनी में उसके परिवार में मातम पसर गया। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस की टीम भी दिल्ली पहुंचकर अस्पताल में मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई में जुटी है। हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत की पुष्टि के बाद उनके परिवारों में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह, इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और PG संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इमारत में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
नई दिल्ली/मॉस्को। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी और नोएडा की यूफ्लेक्स कंपनी में कार्यरत भारतीय…
तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर विवाद के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने…
कहने को देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ…
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। गिरफ्तारी के खिलाफ…
जिस दिन का देशभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, वो दिन आखिरकार आ…
लखनऊ। दिव्यांश जोशी (105) के तूफानी शतक के बाद विशाल चौधरी (4 विकेट) की गेंदबाजी…