ओटीटी पर अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। महज तीन दिनों में फिल्म ने 93.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई और दुनियाभर में 132.35 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या खास है, जिसने ‘मिर्जापुर’ के पुराने फैंस को फिर से सिनेमाघरों तक खींच लिया? क्या ये सिर्फ पुराने भौकाल की वापसी है या कहानी में कुछ नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी पूर्वांचल की सत्ता, गद्दी और बाहुबल की जंग पर आधारित है। फिल्म की कहानी मूल वेब सीरीज के पहले सीजन के छठे और सातवें एपिसोड के बीच की अनकही घटनाओं को दिखाती है।
इसमें कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच सत्ता और वर्चस्व की टक्कर देखने को मिलती है। वहीं, बब्बन यादव के किरदार में रवि किशन की एंट्री कहानी में नया मोड़ लाती है।
गद्दी पर कब्जे की उसकी कोशिश से पुरानी दुश्मनी और सत्ता का संघर्ष और भी खतरनाक हो जाता है। फिल्म में मुन्ना भैया समेत कई पुराने और लोकप्रिय किरदार भी नजर आते हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कई पुराने और लोकप्रिय किरदार एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू भैया, दिव्येंदु मुन्ना भैया और श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता के किरदार में नजर आ रहे हैं।
वहीं, बबलू पंडित के किरदार में बदलाव हुआ है और इस बार जितेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। फिल्म में हर्षिता गौर, श्रिया पिलगांवकर, कुलभूषण खरबंदा, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार भी अपने पुराने किरदारों के साथ कहानी का हिस्सा बने हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली, लेकिन ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फैंस फिल्म के दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग्स और बड़े पर्दे पर दिखाए गए भौकाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा दिव्येंदु के मुन्ना भैया वाले अंदाज और उनकी वापसी को लेकर है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है।
हालांकि, कुछ दर्शकों को करीब 3 घंटे 17 मिनट की लंबाई ज्यादा लगी। वहीं, कुछ लोगों ने कहानी में नयापन की कमी और सेंसरशिप के चलते गालियां हटाए जाने पर निराशा जताई है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो दमदार की है, लेकिन असली परीक्षा अब आगे है। पुराने किरदार, नया संघर्ष और बड़े पर्दे का भौकाल दर्शकों को कितना पसंद आता है, ये आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल फिल्म ने फैंस के बीच ‘मिर्जापुर’ का क्रेज फिर से जगा दिया है।
सोचिए, एक मां महीनों तक अपनी बेटियों की तलाश करती रहे और जब आखिरकार जेल…
भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ मानी जाती है। टीम इंडिया…
नई दिल्ली। आगामी त्यौहारों (नवरात्रि, दशहरा और दिवाली) से ठीक पहले आम जनता की जेब…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप…
पटना/वैशाली। बिहार के वैशाली जिले का राघोपुर दियारा इलाका इन दिनों गंगा और गंडक नदी…
दिल्ली के पाटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में…