Trending News

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, आंकड़ों में टीम इंडिया आगे लेकिन मुकाबला होगा कांटे का

अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।टीम इंडिया ने कल सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

अब खिताबी मुकाबले में भारत की टक्कर इंग्लैंड से होने जा रही है। भारतीय टीम इस समय प्रचंड फॉर्म में नजर आ रही है और ऐसे में माना जा रहा है कि यदि टीम एकजुट होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है, तो एक बार फिर विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया जा सकता है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इंग्लिश टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ-साथ गेंदबाजी आक्रमण भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करता रहा है। ऐसे में खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड, भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।

आमने-सामने के आंकड़ों में कौन आगे?

अगर अंडर-19 यूथ वनडे में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी दिखाई देता है। भारत और इंग्लैंड अब तक 55 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें भारत ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लैंड को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि आंकड़े भले ही भारत के पक्ष में हों, लेकिन फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में किसी भी पल बाज़ी पलट सकती है।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग


इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे।

फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम:आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एमान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उदय मोहन, हेमिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्षवर्धन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

इंग्लैंड टीम:थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रॉकी अलर्ट, बिल वीसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हेंडरसन, मैनी लार्डन, बेन मेयर, जेम्स मीटो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।

news desk

Recent Posts

13 करोड़ रुपये का विला और ग्रीक आर्किटेक्चर: दुबई के पाम जुमेराह में सानिया मिर्जा के इस आलीशान घर में क्या है खास?

भारतीय टेनिस की पहचान रही सानिया मिर्जा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस…

1 minute ago

‘मैंने वही वंदे मातरम् गाया जो गांधी और वाजपेयी गाते थे’: विवाद पर खरगे का BJP पर करारा हमला

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

43 minutes ago

राहुल गांधी मानहानि केस: सावरकर के परपोते सात्यकी ने नाथूराम गोडसे के RSS सदस्यता की बात मानी!

पुणे की विशेष MP-MLA अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की…

51 minutes ago

17 खिलाड़ियों को अर्जुन और 3 कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का हुआ ऐलान

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025' की आधिकारिक घोषणा…

1 hour ago

वजन घटाने के चक्कर में कहीं ये 10 गलतियां तो नहीं कर रहे आप? फिटनेस कोच ने खोले Weight Loss के 10 बड़े झूठ

नई दिल्ली: वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों को अक्सर कई तरह की…

1 hour ago

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक…

1 hour ago