Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: भारत-अमेरिका ट्रेड समझौता तय, कांग्रेस बोली-‘हाउडी मोदी’ पर ‘नमस्ते ट्रंप’ भारी, देखें क्या है समझौते का पूरा ब्यौरा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > भारत-अमेरिका ट्रेड समझौता तय, कांग्रेस बोली-‘हाउडी मोदी’ पर ‘नमस्ते ट्रंप’ भारी, देखें क्या है समझौते का पूरा ब्यौरा
Trending Newsसियासी

भारत-अमेरिका ट्रेड समझौता तय, कांग्रेस बोली-‘हाउडी मोदी’ पर ‘नमस्ते ट्रंप’ भारी, देखें क्या है समझौते का पूरा ब्यौरा

news desk
Last updated: February 7, 2026 11:46 am
news desk
Share
SHARE

बीते कुछ दिनों से अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा था। दरअसल, ट्रेड डील को लेकर अमेरिका की ओर से निरंतर दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं, रूस से तेल आयात को लेकर भी अमेरिका भारत पर अलग रणनीति के तहत दबाव डाल रहा था। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ का बोझ बढ़ाने की धमकियाँ भी दी जा रही थीं।

हालांकि अब संकेत मिल रहे हैं कि इन तमाम मुद्दों पर सहमति बन गई है। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है और इससे जुड़े अहम बिंदु सामने आ गए हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका और भारत ने शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का खाका साझा किया है। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को सुलझा लिया गया है।

माना जा रहा है कि यह समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और अमेरिका इस फ्रेमवर्क को जल्द लागू करेंगे और अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसका उद्देश्य ऐसा संतुलित व्यापार समझौता तैयार करना है, जिससे दोनों देशों को समान रूप से लाभ मिल सके। इसे भारत-अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।

उधर, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी संयुक्त बयान से यह साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की तथाकथित ‘गले मिलने वाली कूटनीति’ से भारत को कोई ठोस लाभ नहीं मिला।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि ‘इस पूरे घटनाक्रम में ‘हाउडी मोदी’ पर ‘नमस्ते ट्रंप’ भारी पड़ता नजर आ रहा है। सरकार बड़े आयोजनों और प्रतीकात्मक कूटनीति पर जोर देती रही, लेकिन ठोस राष्ट्रीय हितों को लेकर भारत को अपेक्षित फायदा नहीं मिल सका’।

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका-भारत के हाल ही में जारी संयुक्त वक्तव्य में विवरण नहीं दिए गए हैं। लेकिन जो बातें सामने आई हैं, उनसे यह स्पष्ट है कि भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत सीधे या परोक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है तो 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क फिर से लगाया जा सकता है।”

भारतीय किसानों की कीमत पर होगी अमेरिका की मदद – कांग्रेस

उन्होंने दावा किया कि भारत, भारतीय किसानों की कीमत पर, अमेरिकी किसानों की मदद करने के लिए आयात शुल्क में कटौती करेगा। रमेश ने कहा, “अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जाएगा, जिससे हमारा लंबे समय से चला आ रहा वस्तुओं का व्यापार अधिशेष खत्म हो जाएगा। अमेरिका को भारत की आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी।”

ट्रंप ने हटाया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्रेमवर्क के सामने आने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को हटाने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी किए। यह अतिरिक्त टैरिफ भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के मुद्दे को लेकर लगाया गया था।
ट्रंप का दावा था कि भारत अपने व्यापारिक अवरोधों को कम करेगा और अमेरिका से तेल सहित अन्य उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा। हालांकि, भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संतुलित और व्यावहारिक रुख अपनाए रखा।

30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार तक भारतीय निर्यात की राह आसान

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस फ्रेमवर्क को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, विशेष रूप से MSME सेक्टर, किसानों और मछुआरों के लिए अमेरिका जैसे 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले विशाल बाजार के दरवाज़े खुलेंगे।


गोयल के अनुसार, इससे न केवल निर्यात में बढ़ोतरी होगी, बल्कि महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस फ्रेमवर्क के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हुआ है। इससे वस्त्र और परिधान, चमड़ा व फुटवियर, प्लास्टिक-रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी सेक्टर को अमेरिकी बाजार में बड़ा लाभ मिलेगा।

कई भारतीय उत्पादों पर टैरिफ शून्य, ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती

अंतरिम समझौते के तहत अमेरिका ने जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण तथा विमान के पुर्जों सहित कई भारतीय उत्पादों पर टैरिफ पूरी तरह समाप्त करने पर सहमति जताई है।

किसानों और डेयरी सेक्टर के हित पूरी तरह सुरक्षित

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि इस समझौते में भारतीय किसानों और ग्रामीण आजीविका से जुड़े हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह संरक्षण दिया गया है।

वहीं, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने एक ट्वीट के ज़रिए सरकार को घेरते हुए कई अहम सवाल उठाए हैं। ट्वीट में कहा गया है-

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर जॉइंट स्टेटमेंट आ गया है।

इसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि मोदी ने अमेरिका के हाथों देश बेच दिया है।

इस डील से भारत के किसानों, व्यापारियों, उद्योगों को भारी नुकसान होगा।

  • बयान के मुताबिक- अमेरिका हमसे 18% टैरिफ वसूलेगा, जो पहले 3% से कम होता था. भारत अमेरिका से आने वाले सामानों पर टैरिफ हटाएगा या कम करेगा।
  • जैसे- अमेरिका से आने वाले खेती से जुड़े बड़ी संख्या में सामानों पर टैरिफ नहीं लगेगा।
  • अमेरिका के फल, dried distillers’ grains (DDGs), पशु चारा के लिए लाल ज्वार, ड्राई फ्रूट पर टैरिफ हट जाएगा।
  • भारत इस बात पर भी मान गया है कि अमेरिकी फूड और खेती किसानी के उत्पादों पर नॉन-टैरिफ बैरियर को हटाया जाएगा. मतलब कि भारत अपने बाजार को पूरी तरह अमेरिका के लिए खोल रहा है।
  • इसके साथ ही अमेरिका से आने वाले खाने पीने के सामान पर भी टैरिफ हट जाएगा।
  • भारत के कपड़ा और परिधान, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक कैमिकल, घर की सजावट के सामान, कारीगर उत्पाद, मशीनरी, सब पर 18% टैरिफ लगेगा और इसका बहुत नुकसान भारत को होगा।
  • मोदी ने ट्रंप से ये भी करार किया है कि भारत अगले 5 साल में 500 बिलियन डॉलर का सामान अमेरिका से खरीदेगा।जैसे- अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद (तेल-गैस), विमान और विमान के पुर्जे, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट, खेती का सामान और कोयला।

कुल मिलाकर ये ट्रेड डील अमेरिका के फायदे की डील है और इससे भारत का भयंकर नुकसान है. नरेंद्र मोदी ने किसानों और व्यापारियों के हितों का जरा भी ध्यान नहीं रखा. भारत का पूरा बाजार थाली में सजाकर ट्रंप को सौंप दिया।

मोदी ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनपर Epstine Files का भयंकर दबाव है. वो किसी भी हाल में खुद को बचाना चाहते हैं।

इसलिए ऐसी डील पर साइन कर दिया, जिससे भारत को बड़ा नुकसान होने वाला है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 25 प्रतिशत टैरिफ हटाया, 30 ट्रिलियन डॉलर अमेरिकी बाजार, MSME को फायदा, अमेरिकी दबाव भारत, इंडिया यूएस ट्रेड एग्रीमेंट 2026, कांग्रेस का हमला, किसानों को फायदा, गले मिलने की कूटनीति, जयराम रमेश बयान, ट्रंप टैरिफ भारत, नरेंद्र मोदी सरकार, पीयूष गोयल बयान, भारत अमेरिका कूटनीति, भारत अमेरिका व्यापार समझौता, भारत अमेरिका संयुक्त बयान, भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील, भारतीय किसानों के हित, भारतीय निर्यात, मेक इन इंडिया, रूस से तेल आयात भारत, रेसिप्रोकल टैरिफ, विपक्ष का आरोप, व्यापार अधिशेष भारत, हाउडी मोदी नमस्ते ट्रंप
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लापता लड़कियों के मामले का कनेक्शन ‘मर्दानी 3’ के पेड प्रमोशन से?
Next Article एपस्टीन फाइल्स से वैश्विक भूचाल: शक्तिशाली हस्तियों पर उठे सवाल, इस्तीफों और जांच का दौर शुरू

फीचर

View More

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी फसल का चांद कहा जाता…

By vineet verma 8 Min Read

टीएन शेषन: जब चुनाव आयोग के फैसलों से बदल गया चुनावी अनुशासन, बूथ कैप्चरिंग से आचार संहिता तक ऐसे दिखाई सख्ती

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव व्यवस्था में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र…

8 Min Read

रेगिस्तान के धोरों में उगा ‘सोने का पेड़’: महज 200 रुपये के पौधे ने बाड़मेर के किसान को बना दिया लखपति, क्या आपने देखा यह चलता-फिरता बैंक?

रेगिस्तान की तपती धरती अब सिर्फ बंजर जमीन की दास्तान नहीं कहती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

‘शरीर के सारे अंग ठीक हैं…’: न्यूयॉर्क में ईरान के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के जिंदा होने का दिया सबूत; अमेरिकी दावों को किया खारिज

न्यूयॉर्क। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत और उनके जिंदा होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के बीच संपर्क बढ़ता दिखाई दे…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: ईरान से 2018 का हिसाब चुकता, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में चौथा गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया है। भारत ने शनिवार…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?