Entertainment

भारत को लगा बड़ा झटका! ‘होमबाउंड’ रेस से बाहर, जेम्स कैमरन की फिल्म को भी ऑस्कर ने दिखाया ठेंगा

सिनेमाई दुनिया के ‘महाकुंभ’ यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) की नॉमिनेशन लिस्ट आ चुकी है। इस बार की लिस्ट में ‘शॉकर्स’ ज़्यादा हैं और ‘सेलिब्रेशन’ कम। जहाँ भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि इस साल ऑस्कर की ट्रॉफी घर आएगी, वहीं लिस्ट आते ही सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

करण जौहर हुए इमोशनल
नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ (Homebound) को लेकर जो माहौल बना था, वो ऑस्कर की फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना सका। टॉप-15 में जगह बनाने के बाद माना जा रहा था कि इस बार भारत इतिहास रचेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
• करण जौहर का रिएक्शन अपनी फिल्म के बाहर होने पर करण ने दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा ‘नीरज, हमें अपनी रोशनी में चमकने का मौका देने के लिए शुक्रिया। रिजल्ट कुछ भी हो, इस फिल्म पर हमें हमेशा गर्व रहेगा’।

जेम्स कैमरन और ‘विक्ड’ को झटका
सिर्फ भारत ही नहीं, हॉलीवुड के कई ‘बाहुबली’ भी इस बार ऑस्कर की पसंद नहीं बन पाए। इसे फिल्म जगत में ‘The Big Snubs’ कहा जा रहा है: जिसमे Avatar – Fire and Ash जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश की, उसे बेस्ट पिक्चर के लायक भी नहीं समझा गया। जेम्स कैमरन के फैंस के लिए ये बड़ा झटका है।
Wicked – For Good म्यूजिकल वर्ल्ड की सबसे बड़ी फिल्म ‘विक्ड’ का सूपड़ा ही साफ़ हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस एकेडमी के इस फैसले को ‘अनफेयर’ बता रहे हैं और Guillermo del Toro मास्टर-डायरेक्टर डेल टोरो को उनकी फिल्म ‘फ्रैंकस्टीन’ के लिए डायरेक्शन कैटेगरी से बाहर रखा गया है।

किन फिल्मों ने मारी बाजी
जहाँ दिग्गजों के पैर उखड़े, वहीं कुछ नई फिल्मों ने बाजी पलट दी जिसमे शामिल है
• F1: जोसेफ कोसिंस्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘F1’ ने बेस्ट पिक्चर नॉमिनेशन पाकर सबको क्लीन बोल्ड कर दिया।
• Kate Hudson: केट हडसन ने ‘सॉन्ग संग ब्लू’ के जरिए ऐसी वापसी की कि सीधे बेस्ट एक्ट्रेस की दावेदार बन गईं।
• Sinners vs One Battle After Another: इस साल इन दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर है, क्योंकि सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस इन्हीं की झोली में गिरे हैं।
अब सबकी निगाहें 15 मार्च 2026 पर हैं। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में रेड कार्पेट बिछेगा और दुनिया देखेगी कि क्या ‘सरप्राइज’ एंट्रीज इतिहास रचती हैं या फिर पसंदीदा फिल्में बाजी मार ले जाती हैं।

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

6 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

10 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

10 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

10 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

11 hours ago