नई दिल्ली/दुबई। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women’s T20 World Cup) में आज क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी, लेकिन इस महामुकाबले से पहले मैदान के बाहर एक पुरानी बहस ने फिर तूल पकड़ लिया है। चर्चा इस बात की है कि क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे या ‘नो-हैंडशेक पॉलिसी’ (No-Handshake Policy) जारी रहेगी?
इस संवेदनशील मुद्दे पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब हरमनप्रीत कौर से सीधा सवाल किया गया कि क्या इस बार मैदान पर दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाने की परंपरा लौटेगी, तो कप्तान ने बेहद कड़क अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा:
“मुझे लगता है कि हम यहाँ सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सिर्फ उसी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। क्रिकेट के अलावा मैं किसी अन्य विषय पर न तो बात कर रही हूँ और न ही सोच रही हूँ। मेरा सपना हमेशा से क्रिकेट खेलना रहा है और मेरा फोकस पूरी तरह खेल पर है।”
हरमनप्रीत का यह बयान स्पष्ट करता है कि टीम इंडिया मैदान के बाहर के विवादों से दूर रहकर केवल अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दे रही है।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के खिलाफ एक सख्त रुख देखा गया है।
आज के मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राष्ट्रगान के बाद या मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं या नहीं।
भारतीय टीम हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर लौटी है, ऐसे में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। हालांकि, हरमनप्रीत ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच का दबाव अलग होता है।
विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज न केवल चौकों-छक्कों पर होंगी, बल्कि मैच के बाद खिलाड़ियों के व्यवहार और ‘हैंडशेक’ की उस तस्वीर पर भी टिकी होंगी, जो खेल और कूटनीति के बीच की लकीर को बयां करेगी।
अमेरिकी संसद में 'लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान बिल' पर प्रक्रिया तेज हो गई…
लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…