Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: IND vs WI: 10 साल पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की जंग में वेस्टइंडीज से टक्कर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > IND vs WI: 10 साल पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की जंग में वेस्टइंडीज से टक्कर
Trending Newsखेल

IND vs WI: 10 साल पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की जंग में वेस्टइंडीज से टक्कर

news desk
Last updated: March 1, 2026 11:22 am
news desk
Share
SHARE

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज भारत की टक्कर वेस्टइंडीज से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला करो या मरो का है। दरअसल, आज जो भी टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जबकि भारत के ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब चौथी टीम कौन होगी, इसका फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा।

बता दें कि सुपर-8 चरण का आज अंतिम दिन है और इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। बड़ा सवाल यह है कि मौजूदा चैंपियन भारत आज अपने खिताब बचाने के अभियान को जारी रख पाएगा या उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

टीम इंडिया भले ही मजबूत नजर आ रही हो, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भी बेहद खतरनाक है और उलटफेर करने की क्षमता रखती है। ऐसे में भारतीय टीम को सतर्क रहने की जरूरत होगी।रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जब भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे, तो टीम इंडिया के पास 10 साल पुराना हिसाब चुकता करने का मौका होगा।

दोनों टीमें पूरे एक दशक बाद टी20 वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में भिड़ रही हैं। इससे पहले उनकी टक्कर 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जो भारत में खेला गया था। वह सेमीफाइनल मुकाबला था, जिसमें वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई और बाद में खिताब भी अपने नाम किया।

इतिहास भारत के पक्ष में नहीं

इस बार दांव सेमीफाइनल की जगह पर लगा है। 2016 में वेस्टइंडीज ने भारत का सफर रोका था, जबकि अब टीम इंडिया के पास कैरेबियाई टीम को टूर्नामेंट से बाहर करने का मौका है। हालांकि, यह चुनौती आसान नहीं होगी। वेस्टइंडीज शानदार लय में है और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उसका पलड़ा भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज ने तीन बार बाजी मारी है। कैरेबियाई टीम ने 2009, 2010 और 2016 में जीत दर्ज की थी, जबकि भारत को 2014 में सफलता मिली थी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए यह मुकाबला कड़ा रहने वाला है।

ओवरऑल रिकॉर्ड में भारत आगे

अगर दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल के कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो यहां भारत का पलड़ा भारी दिखता है। अब तक खेले गए 30 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 19 में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज 10 मैच जीतने में सफल रही है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

ईडन गार्डन्स की बात करें तो इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज चार बार भिड़ चुके हैं और हर बार जीत भारत के खाते में गई है। हालांकि, वेस्टइंडीज ने इसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप में अन्य टीमों के खिलाफ तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है।

यानी आंकड़े दोनों टीमों के पक्ष में अलग-अलग कहानी कहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दिन किस टीम का दबदबा कायम रहता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 2016 टी20 वर्ल्ड कप, IND vs WI, IND vs WI: Team India, T20 वर्ल्ड कप 2026, ईडन गार्डन्स मैच, करो या मरो मुकाबला, टीम इंडिया, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, सुपर-8 मुकाबला, सेमीफाइनल रेस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर: दुबई एयरपोर्ट पर घंटों फंसी रहीं पीवी सिंधु, बताया कैसा है खौफनाक मंजर
Next Article ईरान का बड़ा बदला अमेरिकी ठिकानों पर हमला सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान का बड़ा बदला, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर बरसे मिसाइल

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है।…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके…

7 Min Read
Trending Newsराज्य

गरबा में नाचते-नाचते मनचलों पर नजर रखती हैं महिला पुलिसकर्मी, वायरल अधिकारी बोलीं- हम ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह

अहमदाबाद: गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा की धूम के बीच महिला पुलिसकर्मी एक ऐसी जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिसकी…

13 Min Read
Trending Newsसियासी

नीतीश कुमार के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर अनंत सिंह ने खोला मोर्चा, नीरज कुमार को लेकर बढ़ी तकरार

पटना। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?