पिता ने मारी बेटे-बहु को गोली
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रंग ले लिया, जहां एक पिता ने अपने बेटे और बहू पर गोली चला दी. इस भयानक वारदात में बेटे की इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जबकि बहू अभी भी गंभीर रूप से घायल है.
यह सनसनीखेज वारदात मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी गांव के मोहल्ला नेहरू चौक की है. जहां ब्रजवीर सिंह अपने बेटे और बहु के साथ रहते थे. शुक्रवार की सबह तक परिवार में सबकुछ ठीक था. लेकिन किसी मामूली बात पर पिता और बेटे के बीच बहस होने लगी. जिसपर 60 वर्षीय चौधरी ब्रजवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर रोबिन पर गोली चला दी. गोली लगते ही रोबिन गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर रोबिन की पत्नी रविता जब पति को बचाने के लिए दौड़ीं और ससुर का विरोध किया, तो ब्रजवीर ने अपनी बहु पर भी गोली चला. गोली उनके हाथ में जा लगी. गोली लगने से पति पत्नी घायल पड़े थे. चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे.
उसके बाद आनन-फानन में घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने रोबिन को मृत घोषित कर दिया और रविता का गंभीर हालत में हायर सेंटर में उपचार जारी है.
एसएसपी ने आरोपी को बंदूक समेत दबोचा
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई शुरू की. एसएसपी संजय वर्मा अपने दल के साथ घटनास्थल का मुआयना कर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने आरोपी पिता को उसकी लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में ले लिया है. और आगे की कार्रवाई कर रही है.
पड़ोसियों ने बताया कि लंबे समय से उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. जो आज अपने खूनी अंजाम तक पहुंचा.
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, इस वक्त अपनी सबसे बड़ी डिजिटल मेटाबॉर्फोसिस (कायाकल्प) के दौर में है।…
सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद दोपहर तक…
वाशिंगटन। दुनिया अभी ईस्टर के शांतिपूर्ण संदेशों में डूबी ही थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…
उत्तर प्रदेश की चर्चित SDM ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच करीब…
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई…
सोमवार की सुबह पंजाब और चंडीगढ़ के लिए किसी डरवाने सपने जैसी रही। एक सोचे…