रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर आई है. जहां नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के एक छात्र को महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्र संस्थान के दूसरे वर्ष का सैयद रहीम अदनान अली (21) है, जिसे उसके पैतृक जिले बिलासपुर से हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. श्रीनिवास के की शिकायत के बाद की गई.
कैसे बनाता था अश्लील तस्वीरें?
नवा रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि अली ने संस्थान के बॉयज हॉस्टल से लगभग 36 महिला छात्रों की तस्वीरों को AI इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल्स की मदद से मॉर्फ़ कर अश्लील रूप में तैयार किया था. मामले की जानकारी मिलने पर संस्थान ने आंतरिक जांच की और छात्र को निलंबित कर उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए.
उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से छात्राओं और उनके परिवारों को मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा है, साथ ही संस्थान की प्रतिष्ठा को भी धक्का लगा है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि मॉर्फ़ की गई तस्वीरें कहीं साझा या वायरल हुई हैं.
फिलहाल सैयद रहीम अदनान अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 352 और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है. देश AI के गलत इस्तेमाल की लगातार घटनाएं बढ़ रही है. जिसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए हम कितने तैयार हैं ?