मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी को देर रात घर बुलाया। जब उसके दोनों मासूम बच्चों ने घर में अनजान युवक को देखकर विरोध किया और पिता को बताने की बात कही, तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बच्चों को कथित तौर पर करीब आठ घंटे तक बाथरूम में बंद कर दिया। मामले की जानकारी दुबई में रह रहे पिता तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिस्मिल्लाह कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन दुबई में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी आसमा मेरठ स्थित घर में 10 और 8 वर्ष के दो बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि गुरुवार देर रात महिला का पड़ोसी सरफराज उसके घर पहुंचा। दोनों बच्चों ने उसे देखकर आपत्ति जताई और पिता को जानकारी देने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर महिला और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर बच्चों की पिटाई की और रात करीब दो बजे उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।
बताया गया कि बड़े बेटे के पास मोबाइल फोन था। उसने रात में कई बार अपने पिता को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सुबह करीब आठ बजे दोबारा कॉल लगने पर बच्चे ने पूरी घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद सलाउद्दीन ने अपने रिश्तेदारों और पुलिस को तत्काल सूचना देकर घर पहुंचने को कहा।
सूचना मिलने पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और सबसे पहले दोनों बच्चों को बाथरूम से बाहर निकाला। इसके बाद घर की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपित सरफराज कथित तौर पर बेड के अंदर छिपा मिला। उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया।
घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि महिला ने प्रेमी के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस विवाद में सलाउद्दीन का भतीजा उम्मैद और एक अन्य युवक घायल हो गए। आरोप यह भी है कि प्रेमी पक्ष के एक व्यक्ति ने तमंचा दिखाकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
दुबई से सलाउद्दीन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपित वहां से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद बच्चों और परिजनों को थाने ले जाया गया। सलाउद्दीन के परिजनों की तहरीर पर महिला आसमा, उसके कथित प्रेमी सरफराज और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बच्चों को पूरी रात बाथरूम में बंद रखा। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर देश के संगठित क्षेत्र…
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…
रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…
खामोश और गहरे समंदर में जब लहरों का शोर ही सब कुछ होता है, तब…