Trending News

पिता की हत्या कर लाश के टुकड़े करने वाला बेटा कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? जानिए लखनऊ मर्डर केस का पूरा खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना (सेक्टर-L) से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की गरिमा और युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 साल के एक बी.कॉम छात्र अक्षत सिंह ने अपने ही पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के साथ जो किया, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

करियर बनाम ख्वाहिश
मृतक मानवेंद्र सिंह अपनी पैथोलॉजी लैब और शराब का कारोबार चलाते थे। वो चाहते थे कि उनका इकलौता बेटा अक्षत NEET पास कर डॉक्टर बने और उनका कारोबार संभाले। वहीं, अक्षत की रुचि पढ़ाई में नहीं बल्कि खुद का बिजनेस खड़ा करने में थी।

अक्षत पहले भी नीट की परीक्षा दे चुका था लेकिन सफल नहीं हुआ। पिता अक्सर उसे पढ़ाई के लिए टोकते थे, जिसकी वजह से वो परेशान हो चुका था जिसके चलते उसने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी|

20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे, पिता-पुत्र के बीच करियर को लेकर फिर से तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता की ही लाइसेंसी राइफल उठाई और उनके सिर में गोली दाग दी।

मेरठ के ‘नीले ड्रम’ मर्डर से ली प्रेरणा
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वो और भी चौंकाने वाला था। अक्षत ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड (2025) के बारे में पढ़ा था, जहाँ शव को नीले ड्रम में छिपाया गया था।

हत्या के बाद अक्षत शव को तीसरी मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर पर लाया और उसके बाद उसने आरी से पिता के हाथ-पैर काट दिए।

शरीर के कटे हुए हिस्सों को वो अपनी कार में रखकर सदरौना के सुनसान इलाके में फेंक आया। धड़ और सिर को उसने एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में भरकर घर के ही एक खाली कमरे में रख दिया, जिसे वो बाद में एसिड से गलाने की फिराक में था।

बहन थी चश्मदीद, खौफ में रही मौन
वारदात के समय घर में अक्षत की 16 वर्षीय छोटी बहन मौजूद थी। गोली की आवाज सुनकर जब वह नीचे आई, तो अक्षत ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। डर के मारे मासूम बच्ची चार दिनों तक अपने पिता की मौत का राज सीने में दबाए रही।

कैसे खुला राज?
अक्षत ने शातिर अपराधी की तरह खुद पुलिस में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि पिता दिल्ली गए हैं और उनका फोन स्विच ऑफ है। हालांकि, पुलिस को उसके बयानों में विरोधाभास लगा। जब कड़ाई से पूछताछ हुई और पुलिस उसके घर पहुंची, तो कमरे से आ रही दुर्गंध और खून के धब्बों ने सारा सच उगल दिया। कमरे के कोने में रखे उसी नीले ड्रम से मानवेंद्र सिंह का धड़ बरामद हुआ।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। और पुलिस अब फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

news desk

Recent Posts

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में शुरू हुई हाई-लेवल वार्ता में न्यूक्लियर और सैंक्शंस पर अब भी बड़ा गतिरोध

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…

7 hours ago

हमले में घायल, फिर भी फैसले जारी ! Mojtaba Khamenei को लेकर अंदरखाने की बड़ी रिपोर्ट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…

7 hours ago

जेडी वेंस के लिए काला सूट, अराघची के सामने मिलिट्री वर्दी! ‘पावर सिग्नलिंग’ या ‘एटायर डिप्लोमेसी’  क्या है पाकिस्तान का असली खेल?

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…

7 hours ago

Dhurandhar 2 की ‘सुनामी’ के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह: RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…

8 hours ago