Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: पिता की हत्या कर लाश के टुकड़े करने वाला बेटा कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? जानिए लखनऊ मर्डर केस का पूरा खुलासा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पिता की हत्या कर लाश के टुकड़े करने वाला बेटा कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? जानिए लखनऊ मर्डर केस का पूरा खुलासा
Trending Newsक्राइम

पिता की हत्या कर लाश के टुकड़े करने वाला बेटा कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? जानिए लखनऊ मर्डर केस का पूरा खुलासा

news desk
Last updated: February 24, 2026 12:15 pm
news desk
Share
जानिए लखनऊ मर्डर केस का पूरा खुलासा
जानिए लखनऊ मर्डर केस का पूरा खुलासा
SHARE

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना (सेक्टर-L) से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की गरिमा और युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 साल के एक बी.कॉम छात्र अक्षत सिंह ने अपने ही पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के साथ जो किया, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

करियर बनाम ख्वाहिश
मृतक मानवेंद्र सिंह अपनी पैथोलॉजी लैब और शराब का कारोबार चलाते थे। वो चाहते थे कि उनका इकलौता बेटा अक्षत NEET पास कर डॉक्टर बने और उनका कारोबार संभाले। वहीं, अक्षत की रुचि पढ़ाई में नहीं बल्कि खुद का बिजनेस खड़ा करने में थी।

अक्षत पहले भी नीट की परीक्षा दे चुका था लेकिन सफल नहीं हुआ। पिता अक्सर उसे पढ़ाई के लिए टोकते थे, जिसकी वजह से वो परेशान हो चुका था जिसके चलते उसने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी|

20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे, पिता-पुत्र के बीच करियर को लेकर फिर से तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता की ही लाइसेंसी राइफल उठाई और उनके सिर में गोली दाग दी।

मेरठ के ‘नीले ड्रम’ मर्डर से ली प्रेरणा
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वो और भी चौंकाने वाला था। अक्षत ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड (2025) के बारे में पढ़ा था, जहाँ शव को नीले ड्रम में छिपाया गया था।

हत्या के बाद अक्षत शव को तीसरी मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर पर लाया और उसके बाद उसने आरी से पिता के हाथ-पैर काट दिए।

शरीर के कटे हुए हिस्सों को वो अपनी कार में रखकर सदरौना के सुनसान इलाके में फेंक आया। धड़ और सिर को उसने एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में भरकर घर के ही एक खाली कमरे में रख दिया, जिसे वो बाद में एसिड से गलाने की फिराक में था।

बहन थी चश्मदीद, खौफ में रही मौन
वारदात के समय घर में अक्षत की 16 वर्षीय छोटी बहन मौजूद थी। गोली की आवाज सुनकर जब वह नीचे आई, तो अक्षत ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। डर के मारे मासूम बच्ची चार दिनों तक अपने पिता की मौत का राज सीने में दबाए रही।

कैसे खुला राज?
अक्षत ने शातिर अपराधी की तरह खुद पुलिस में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि पिता दिल्ली गए हैं और उनका फोन स्विच ऑफ है। हालांकि, पुलिस को उसके बयानों में विरोधाभास लगा। जब कड़ाई से पूछताछ हुई और पुलिस उसके घर पहुंची, तो कमरे से आ रही दुर्गंध और खून के धब्बों ने सारा सच उगल दिया। कमरे के कोने में रखे उसी नीले ड्रम से मानवेंद्र सिंह का धड़ बरामद हुआ।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। और पुलिस अब फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AshiyanaMurder, BlueDrumMurder, CrimeThriller, CrimeUpdate, FatherSonCrime, indianpreshouse, indianpresshouse news, LucknowCrime, LucknowNews, MeerutMurderInspiration, MentalHealthAwareness, MurderMystery, NEETPressure, Trending News, UPPolice
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सुपर-8 में फंसी टीम इंडिया! जिम्बाब्वे से ‘करो या मरो’ मुकाबला, सेमीफाइनल की राह कठिन
Next Article Instagram पर टीनेजर्स की सुरक्षा खतरे में Instagram पर टीनेजर्स की सुरक्षा खतरे में: हर 5 में से 1 टीन यूजर के पास पहुँच रहा है “आफेंसिव कंटेंट”!

फीचर

View More

Reality Check: क्या सच में सूरज देवता हर साल ज्यादा आग बरसा रहे हैं, या ‘एसी’ (AC) कल्चर ने छीन ली हमारी सहनशक्ति?

Climate Change vs Lifestyle Analytics: हर साल जैसे ही मई का महीना आता है, देश के तमाम शहरों में एक…

By news desk 5 Min Read

2029 की राजनीति का सबसे बड़ा खेल !क्या बिखर जाएगा विपक्ष?

देश की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा राजनीतिक खेल शुरू हो…

5 Min Read

क्या है मलबे का भूगोल और “Yellow Line”! जहाँ गाज़ा की ज़िंदगी और मौत का फैसला एक लकीर करती है

गाज़ा में महीनों से चल रही जंग ने न सिर्फ़ इमारतें गिराईं,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

कम बजट में iPhone जैसा लुक और Android 15 का तड़का! Lava Bold N2 ने लॉन्च से पहले ही मार्केट को हिलाया

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava बजट मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। कंपनी ने कन्फर्म…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

Hero Super Splendor XTEC 2.0 हुआ लॉन्च! 72 Kmpl माइलेज और धांसू फीचर्स के साथ कम्यूटर सेगमेंट में एंट्री

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए Hero MotoCorp ने एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

UP Weather: यूपी में तूफान से 8 मौतें, 28 मई से दिल्ली-यूपी सहित 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर भारत इस वक्त मौसम के दो सबसे खतरनाक रूपों का सामना एक साथ कर रहा है। एक तरफ…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

Kerala ED Raid Chaos: पूर्व CM विजयन के घर छापेमारी के बाद भारी बवाल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेरा ED का रास्ता; सियासी घमासान तेज

तिरुवनंतपुरम/कन्नूर। केरल में कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मंथली पेमेंट घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का एक्शन अब…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?