Trending News

190 सीटों का चमत्कार: नीतीश और बीजेपी की रणनीति ने महागठबंधन को पछाड़ा

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों के अनुसार एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.शुरुआती आंकड़ों के अनुसार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार बन सकती है. जनता ने उन्हें भारी समर्थन दिया और एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रही है, यह साफ संकेत है कि बिहार में एनडीए की पकड़ और मजबूत हुई है.

चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जनता ने उन्हें खारिज कर दिया. महागठबंधन की स्थिति अपेक्षा से भी कमजोर रही. एनडीए में जदयू 82 सीटों पर, बीजेपी 78 सीटों पर और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 22 सीटों पर अपनी पकड़ बनाए हुए है.

एनडीए के घटक दलों ने मिलकर एक ठोस रणनीति अपनाई और तेजस्वी यादव की रणनीति को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. पूरे बिहार का चुनावी नक्शा इस बात का गवाह है कि बीजेपी, जदयू, लोजपा, हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को जनता ने समर्थन दिया है.

एनडीए की रणनीतिक वापसी के साथ-साथ बिहार की राजनीति में उसकी पकड़ पहले से दोगुनी हो गई है. 2020 और 2025 के चुनावों की तुलना की जाए तो एनडीए ने और अधिक बढ़त बनाई है. शाहाबाद क्षेत्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में एनडीए को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. पवन सिंह को बीजेपी में शामिल किया गया और उपेंद्र कुशवाहा के साथ चल रही अदावत को भी दूर किया गया.

कुल मिलाकर एनडीए की यह जीत केंद्र में मोदी सरकार को भी और मजबूती देगी #MahagathbandhanFail #JDUBJP

news desk

Recent Posts

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…

19 minutes ago

डा. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

यूपीसीए की एजीएम में पहली बार आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को…

37 minutes ago

मेरठ नीला ड्रम कांड: अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार; 13 महीने के बाद आया ऐतिहासिक वर्डिक्ट

मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…

48 minutes ago

इराक से खत्म हुआ अमेरिका का 12 साल पुराना सैन्य मिशन, ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ का औपचारिक अंत

नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘Save Democracy’ मार्च; 6 को EC कूच

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 hours ago

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…

2 hours ago