लीजेंड रॉब राइनर और पत्नी मिशेल सिंगर की ब्रेंटवुड में मर्डर
हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर रॉब राइनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर राइनर की उनके ब्रेंटवुड वाले आलीशान घर में हुई मौत ने पूरी हॉलीवुड दुनिया को सदमे में डाल दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये खबर आग की तरह फैल गई है और हर कोई शॉक है।
रविवार दोपहर, करीब 3:30 बजे, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को राइनर के ब्रेंटवुड मैंशन में एक ‘मेडिकल इमरजेंसी’ की कॉल मिली। लेकिन जब पैरामेडिक्स अंदर पहुँचे, तो उन्होंने कपल की मौत को कन्फर्म किया। जिससे ये माना जा रहा है की, ये सिर्फ एक इमरजेंसी कॉल नहीं थी ये एक क्राइम सीन था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, LAPD की Robbery Homicide Division (RHD) ने तुरंत केस अपने हाथ में ले लिया। शुरू से ही ये साफ हो गया था कि मामला किसी सामान्य मौत का नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ितों के शरीर पर चाकू से किए गए कई गहरे वार पाए गए हैं। जो ये सबूत साफ तौर पर डबल मर्डर की ओर इशारा करते है।
LAPD(लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट) का कदम
LAPD ने शुरुआती ‘डेथ इन्वेस्टिगेशन’ को जल्दी ही एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बदल दिया। और अब उनकी शक की सुई परिवार के लोगो पर, जांच में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस की नजरें परिवार के अंदर ही टिक गईं। पुलिस रॉब राइनर के बेटे निक राइनर से पूछताछ कर रही है। उन्हें इस मामले में ‘पर्सन ऑफ़ इंटरेस्ट’ माना जा रहा है।
कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि निक राइनर का अतीत नशे की लत और बेघर होने जैसी गंभीर समस्याओं से जुड़ा रहा है। हालांकि, LAPD ने अब तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, और न ही किसी का नाम ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। जांच टीमें अभी भी इस खौफनाक वारदात के पीछे की मकसद और अहम कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।
हॉलीवुड का एक सुनहरा दौर
रॉब राइनर का करियर करीब पांच दशकों तक फैला रहा। ‘All in the Family’ में Meathead के रोल से पहचान बनाने के बाद उन्होंने ‘The Princess Bride’, ‘Stand By Me’, ‘When Harry Met Sally’ और ‘A Few Good Men’ जैसी यादगार फिल्में डायरेक्ट कीं।
राइनर परिवार ने एक छोटा सा बयान जारी कर इस घटना को ‘अचानक हुई ट्रैजडी’ बताया है पर पुलिस लगातार इस मामले की जाच कर रही है।
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…