Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बाहुबलियों के आर्म्स लाइसेंस पर हाईकोर्ट के एक्शन से यूपी में सियासी भूचाल: अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला-“कुछ ‘अदृश्य शस्त्र’ देश पर घातक वार कर रहे!”
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बाहुबलियों के आर्म्स लाइसेंस पर हाईकोर्ट के एक्शन से यूपी में सियासी भूचाल: अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला-“कुछ ‘अदृश्य शस्त्र’ देश पर घातक वार कर रहे!”
Trending Newsसियासी

बाहुबलियों के आर्म्स लाइसेंस पर हाईकोर्ट के एक्शन से यूपी में सियासी भूचाल: अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला-“कुछ ‘अदृश्य शस्त्र’ देश पर घातक वार कर रहे!”

news desk
Last updated: May 23, 2026 2:38 pm
news desk
Share
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों और आपराधिक छवि के लोगों के पास मौजूद हथियारों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक बेहद कड़े और ऐतिहासिक आदेश के बाद सूबे की सियासत का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Contents
इतिहास और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप‘मानस के मान’ पर लाठियां: नई साजिश का अंदेशा

हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से अपराधियों के आर्म्स लाइसेंस (Arms License) पर मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट के तुरंत बाद इस पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और सत्ताधारी बीजेपी के बीच तलवारें खिंच गई हैं।

इस संवेदनशील मुद्दे को एक नया मोड़ देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कटघरे में खड़ा करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (Twitter) पर एक बेहद लंबा-चौड़ा और वैचारिक पोस्ट साझा किया है, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

अखिलेश यादव ने कोर्ट के इस कदम के बहाने बीजेपी की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लिखा, “असली शस्त्र के तो लाइसेंस बनते हैं लेकिन कुछ अदृश्य शस्त्र भी हैं, जो गुप्त रूप से देश, समाज और आपसी प्रेम पर अंदर से बेहद घातक हमला कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर कुछ और गंभीर प्रशासनिक आरोप भी मढ़ दिए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “असली शस्त्र के तो लाइसेंस बनते हैं लेकिन कुछ अदृश्य शस्त्र भी हैं, जो गुप्त रूप से देश, समाज और आपसी प्रेम पर अंदर से बेहद घातक हमला कर रहे हैं। ” इसके साथ ही उन्होंने बीते सप्ताह लखनऊ में वकीलों के चेम्बर तोड़े जाने का जिक्र करते हुए आगे लिखा-“वकील कह रहे हैं कि लगे हाथों, भाजपाइयों के घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्ठान के काग़ज़-नक्शे मँगाकर उनकी वैधता भी जाँच ली जाए।”

इसके साथ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों द्वारा निर्माणों, आयोजनों व आपदाओं के नाम पर ‘जगह-जगह’ से बटोरे गये ‘तरह-तरह’ के चंदे-फ़ंड का हिसाब भी माँगा जाए और उनका ऑडिट हो। और हाँ जनता ये भी पूछ रही है कि इस बात का भी क़ानूनी पहलू समझाया जाए कि ‘अनरजिस्टर्ड’ लोग ज़मीन किसके नाम से लेकर अपना निर्माण करते हैं और ये संपत्तियाँ कैसे बेनामी नहीं हैं?

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार और उससे जुड़े संगठनों के बुनियादी ढांचों पर सवाल उठाते हुए जनता की जिज्ञासा का हवाला दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-“जनता की जिज्ञासा यह भी है कि गुप्त गतिविधियों में संलिप्त भाजपाई संगी-साथियों के ऐसे (अवैध) निर्माणों को ‘कार्यालय’ कहा जाए या ‘अड्डा’? इन ‘संगी-साथी’ अवैध लोगों का ख़र्चा-पानी कौन उठाता है? इसका पूरा कच्चा चिट्ठा तलाशकर जनता के सामने खोला जाना चाहिए।”

इसके साथ ही सपा प्रमुख ने वित्तीय स्रोतों पर सवाल उठाते हुए आगे पूछा कि ये तथाकथित स्वदेशी ‘संगी-साथी’ आखिर बार-बार विदेश भ्रमण करने क्यों जाते हैं?

इतिहास और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने बीजेपी और उनके करीबियों को एक ही बड़े सिंडिकेट की कठपुतली करार देते हुए उनके इतिहास पर भी निशाना साधा। उन्होंने तीखे लहजे में पूछा “ये ‘संगी-साथी’ औपनिवेशिक (गुलामी के) समय से आखिर किसकी कठपुतली बने हुए हैं? “इन ‘संगी-साथियों’ का इतिहास हमेशा से मुख़बिरी का क्यों रहा है? “ये ‘संगी-साथी’ लगातार समाज में आपसी प्रेम को खत्म कर सामाजिक सौहार्द क्यों बिगाड़ते हैं?”

‘मानस के मान’ पर लाठियां: नई साजिश का अंदेशा

अखिलेश यादव ने कानूनी और सामाजिक मामलों का जिक्र करते हुए न्यायविदों और वकीलों की बातों को भी अपने पोस्ट में शामिल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब ये ‘संगी-साथी’ किसी नई गहरी साज़िश के तहत ‘मानस के मान’ पर लाठियाँ चलवा रहे हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अपराधियों के शस्त्र लाइसेंसों पर सभी जिलों से मांगी गई रिपोर्ट के बाद, सपा प्रमुख ने इस कानूनी कार्रवाई को सीधे तौर पर सत्ताधारी दल के खिलाफ एक बड़े राजनीतिक और वैचारिक नैरेटिव में बदल दिया है। बीजेपी और उसके करीबियों पर ‘अदृश्य शस्त्र’ और ‘अवैध अड्डों’ के संचालन का यह गंभीर आरोप आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति को और ज्यादा गरमाने का संकेत दे रहा है

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Akhilesh Yadav X post BJP, Allahabad High Court arms license report, अखिलेश यादव का बयान, इलाहाबाद हाईकोर्ट, बाहुबली नेता आर्म्स लाइसेंस, यूपी की राजनीति, शस्त्र लाइसेंस जांच यूपी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय पर भारी पड़ीं बेटी आराध्या! रेड कार्पेट पर डेब्यू कर लूट ली पूरी महफिल
Next Article कानपुर: मां के कटे हाथ को लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचे ITBP जवान, ‘घेराव’ की खबरों पर कमांडेंट ने दी बड़ी सफाई

फीचर

View More

NASA का Swift Telescope अब नहीं बचेगा? रेस्क्यू मिशन फेल, साल के अंत तक धरती पर गिरने का खतरा

नई दिल्ली। नासा के Swift Observatory Telescope को बचाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। टेलीस्कोप को सुरक्षित और…

By news desk 4 Min Read

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति…

3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

8 साल बाद मेजर इकबाल ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 2026 की चर्चित फिल्म ‘धुरंधर:…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल की वकालत जरूरी, नए अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तरीय परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी वकालत के अनुभव…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, छात्र साहिल की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर छर्रे लगने के मामले में आखिरकार दिल्ली पुलिस…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ का प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया; आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के तहत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शन…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?