Trending News

आवास योजना के नाम पर करता था वसूली: एंटी करप्शन टीम द्वारा नगर पालिका के गेट पर दबोचा गया रिश्वतखोर कर्मचारी!

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अयोध्या मंडल की एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर पालिका परिषद में तैनात एक कर्मचारी को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आवास के नाम पर मांगी थी ‘कमीशन’


पूरा मामला प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से जुड़ा है। आरोपी कर्मचारी रमाकांत चौबे, जो मूल रूप से जल निगम का पंप ऑपरेटर है और फिलहाल नगर पालिका जलालपुर में प्रतिनियुक्ति पर था, पर आरोप है कि उसने एक गरीब परिवार से उसका हक दिलाने के बदले पैसों की मांग की थी।

वाजिदपुर निवासी अवधेश चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका नाम आवास योजना की सूची में शामिल करने और पात्रता जांच पास कराने के बदले में रमाकांत चौबे 5,000 रुपए की मांग कर रहा था।

एंटी करप्शन टीम का बिछाया जाल


भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही अयोध्या से आई एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया फिर उसके जैसे ही अवधेश चौहान ने नगर पालिका के मेन गेट के पास रमाकांत को रिश्वत की रकम सौंपी, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से केमिकल लगे हुए नोट बरामद किए गए। टीम आरोपी तुरंत अकबरपुर कोतवाली ले गई, जहाँ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कर्मचारियों में मचा हड़कंप


नगर पालिका परिसर के ठीक सामने हुई इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी 2020 से यहाँ तैनात था और आवास योजना की जांच के नाम पर लंबे समय से उसकी शिकायतें मिल रही थीं।

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

57 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

1 hour ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

1 hour ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

2 hours ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

3 hours ago