Trending News

Happy New Year 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी भेजा नववर्ष संदेश

देश-दुनिया में आज (1 जनवरी, 2026) को नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ समेत तमाम बड़े शहरों में लोगों ने नए साल का खुले दिल से स्वागत किया।

दूसरी ओर, नए साल के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा,
“आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। आपके प्रयासों में सफलता मिले और आपके सभी कार्यों में पूर्णता आए। हमारे समाज में शांति और सुख बना रहे, यही प्रार्थना है।”

राहुल गांधी ने क्या कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।”


अखिलेश ने की नए प्रण की बात

वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पोस्ट किया, ‘नए साल का नया सवेरा, आशाओं का नया बसेरा, आइए नए रण के लिए नए प्रण लें। नया संकल्प ही नया कल लाता है। हम बदलेंगे तो सब बदलेगा! नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जारी किया नववर्ष संदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र जारी कर देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्र साझा करते हुए लिखा,
“प्रिय देशवासियों, इस शुभ नववर्ष पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए इस वर्ष को कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जनआंदोलन बनाएं—काम करने का अधिकार, वोट देने का अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार।”

खरगे ने अपने संदेश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को सशक्त बनाना और समाज में सद्भाव को मजबूत करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिए पर रहने वाले वर्गों का सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर ये आने वाले वर्ष के हमारे साझा संकल्प होने चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति लेकर आए। हैप्पी न्यू ईयर।

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

10 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

12 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

13 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

13 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

14 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

14 hours ago