Trending News

H-1B वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी पर सरकार की चुप्पी पर बरसा विपक्ष, खरगे ने कहा– ‘मोदी- मोदी के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं’… तो अखिलेश ने कहा- ‘विदेश नीति कमजोर’

नई दिल्ली: अमेरिका की नई वीज़ा और व्यापार नीतियों को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में ठोस राष्ट्रीय हितों की बजाय केवल प्रचार और दिखावे को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा H-1B वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी और ऊँचे आयात शुल्क से भारतीय आईटी उद्योग और व्यापार पर गहरा असर पड़ा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप है.
खरगे ने तंज कसते हुए कहा, “मोदी–मोदी के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, – “विदेश नीति का मूल उद्देश्य देश के रणनीतिक हितों की रक्षा करना और संतुलित संबंध बनाना होना चाहिए, न कि इसे एक व्यक्ति विशेष के प्रचार तक सीमित कर दिया जाए.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को घेरते हुए दोहराया कि भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है. वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे ने मोदी-ट्रंप की दोस्ती को भारत के लिए घाटे का सौदा बताया और कहा कि इस फैसले से भारतीय आईटी पेशेवरों को सबसे अधिक नुकसान होगा.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विदेश नीति को कमजोर बताते हुए कहा कि भारत की बढ़ती बाहरी निर्भरता आत्मनिर्भरता की राह में रुकावट है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इसे भारतीय युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक बताया.

इसी बीच पूर्व नीति आयोग प्रमुख अमिताभ कांत ने अलग राय रखते हुए कहा कि अमेरिका की वीज़ा नीति वहां की इनोवेशन क्षमता को नुकसान पहुँचा सकती है, जिससे भारतीय टैलेंट देश में ही रहना पसंद करेगा और यह भारत के लिए लाभकारी हो सकता है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

39 minutes ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

1 hour ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

2 hours ago