Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: पंजाब की गलियों से लेकर कनाडा तक… गैंगस्टर गोल्डी बरार का सफर, जब एक कांस्टेबल का बेटा बना अंडरवर्ल्ड का सबसे खतरनाक चेहरा!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पंजाब की गलियों से लेकर कनाडा तक… गैंगस्टर गोल्डी बरार का सफर, जब एक कांस्टेबल का बेटा बना अंडरवर्ल्ड का सबसे खतरनाक चेहरा!
Trending Newsक्राइम

पंजाब की गलियों से लेकर कनाडा तक… गैंगस्टर गोल्डी बरार का सफर, जब एक कांस्टेबल का बेटा बना अंडरवर्ल्ड का सबसे खतरनाक चेहरा!

news desk
Last updated: September 18, 2025 6:23 pm
news desk
Share
कौन है गैंगस्टर गोल्डी बरार ?
कौन है गैंगस्टर गोल्डी बरार ?
SHARE

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर गोल्डी बरार कभी पंजाब के एक छोटे से कस्बे की तंग गलियों में खेलने वाला साधारण-सा लड़का था. वो कनाडा पढ़ाई के बहाने जाता है और वहां से लौटकर बन जाता है अंतरराष्ट्रीय अपराध जगत का सबसे डरावना नाम. यह कहानी है सतिन्दरजीत सिंह उर्फ़ गोल्डी बरार की, जिसकी ज़िंदगी किसी बॉलीवुड क्राइम-थ्रिलर से कम नहीं लगती.

श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के बराड़ कस्बे में जन्मे गोल्डी के पिता, शमशेर सिंह बरार, पंजाब पुलिस में असिस्टंट सबइंस्पेक्टर थे. एक ओर पिता क़ानून की रक्षा करने वाले सिपाही थे, तो दूसरी ओर बेटा धीरे-धीरे क़ानून को चुनौती देने वाली दुनिया में उतर रहा था. किस्मत का खेल देखिए—जिस घर का मुखिया पुलिस की वर्दी पहनता था, उसी घर का बेटा खून-खराबे, गैंगवार और रंगदारी के रास्ते पर निकल पड़ा.

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर पढ़ाई करने पहुँचे गोल्डी ने कुछ ही समय में अपराध की दुनिया में कदम रख देता है.जल्द ही वह हथियारों की तस्करी, सुपारी किलिंग और रंगदारी वसूली में उतरता है और इसी के साथ, वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सबसे भरोसेमंद साथी बनकर दुनिया के सामने आता है. पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज सैकड़ों पन्नों में उसका नाम आज खौफ़ और रहस्य दोनों का प्रतीक बन चुका है.

कॉलेज लाइफ से शुरू हुआ बरार के खूनी अपराधों का सिलसिला

बरार के अपराधों का सिलसिला उसके कॉलेज लाइफ से ही शुरू हो जाता है. 2012 में, जब वह मात्र 18 साल का था, तब दो गुटों के बीच हुए झगड़े में उसके ऊपर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की ज़िंदगी या व्यक्तिगत सुरक्षा को ख़तरे में डालना) के तहत केस दर्ज होता है. लेकिन बाद में वह इस केस से बरी हो जाता है.

वह मार-पीट तक ही नहीं रूकता, इसके बाद उसका नाम मर्डर में भी आता है. 2015 में उस पर मुक्तसर में हत्या का मामला दर्ज होता है, लेकिन अदालत के बाहर समझौता होने के बाद वह बरी हो जाता है. बाद में फ़ाज़िल्का ज़िले में उसके ख़िलाफ़ दो और मामले भी दर्ज किए जाते हैं. इसके बाद 2017 में वह पढ़ाई के लिए कनाडा जाता है, पर इससे पहले ही बरार के ऊपर चार मामले दर्ज हो चुके थे.

पढ़ाई के बहाने अपराध की दुनिया से जुड़ाव

उसके खूनी अपराधों की कहानी की शुरुआत 2017–18 में होती है, जब बरार पढ़ाई के लिए कनाडा पहुंचता है. वहां किताबों और क्लासरूम से ज़्यादा उसे भाने लगा अंडरवर्ल्ड का अंधेरा. धीरे-धीरे गोल्डी बराड़ फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिये रंगदारी वसूली, नशे की तस्करी और हथियारों के सौदे का खिलाड़ी बनता चला गया. यहीं उसकी मुलाक़ात होती है पंजाब के सबसे खूँखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से.

कनाडा में बैठा यह युवक अचानक अपराध की दुनिया का नया चेहरा बन गया—जहां हर कॉल मौत का पैग़ाम बनकर जाती थी और हर सौदा खून से लिखी हुई कहानी. देखते ही देखते गोल्डी बराड़ अपराध के ऐसे दलदल में धँस गया, जहां से निकलना नामुमकिन था और आगे का रास्ता सिर्फ़ लाशों, गोलियों और खून से होकर गुजरना था.

कांग्रेस नेता की हत्या से सुर्खियों में आया नाम

इसके बाद 2020 में फरीदकोट में यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की हत्या ने बरार का नाम सुर्खियों में ला दिया. इस मर्डर को लेकर पुलिस की जांच में आया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि कनाडा में बैठा गोल्डी बरार था. यहीं से उसके खौफनाक अपराधों का सिलसिला तेज़ रफ्तार पकड़ लेता है.

2022: वो दिन जिसने पंजाब हिला दिया

29 मई 2022, पंजाब के मानसा जिले में मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है. मूसेवाला की हत्या ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कुछ ही घंटों बाद कनाडा से गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर खुलेआम कहा कि यह हत्या “पुरानी दुश्मनी” का नतीजा है. गोल्डी बरार के इस बयान के बाद वह रातों-रात भारत का “गैंगस्टर नंबर 1 ” बन जाता है.

भारत सरकार ने किया आतंकवादी घोषित

मूसेवाला हत्याकांड के बाद भारत सरकार ने गोल्डी बरार को UAPA के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया. इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया और पंजाब पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल कर लिया. लेकिन बरार  कनाडा से बच निकलने में कामयाब रहा और फिर खबरें आईं कि वह अमेरिका में छिपा हुआ है.

2024 में खबरें आई कि अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में गोल्डी बरार को गोली मार दी गई. सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली, लेकिन बाद में अमेरिकी पुलिस ने पुष्टि की कि मृतक गोल्डी बरार नहीं कोई और व्यक्ति था.

आज अमेरिका की जमीन पर बैठा गोल्डी बरार अंतरराष्ट्रीय अपराध जगत का मास्टरमाइंड बन चुका है. भारत सरकार ने उसे यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है, लेकिन इसके बावजूद वह वहीं से अपने नेटवर्क को धागों की तरह खींच रहा है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह खास खिलाड़ी वीडियो कॉल और एन्क्रिप्टेड चैट के जरिये रंगदारी, सुपारी किलिंग और हथियारों के सौदों को अंजाम देता है. इस समय उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत 50 से ज़्यादा केस दर्ज हैं. इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के बावजूद, बरार का नाम अब भी गैंगवार और खून-खराबे का पर्याय बना हुआ है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #bollywood, #BreakingNews, #canada, #Crime, #CrimeNews, #CrimeStory, #Extortion, #Gangster, #Gangwar, #GoldyBrar, #India, #indianpresshouse, #Interpol, #LawAndJustice, #LawAndOrder, #LawrenceBishnoi, #punjab, #SidhuMooseWala, #UAPA, #Underworld
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए है झटका पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए झटके जैसा है? इस समझौते के पीछे ट्रंप का दिमाग तो नहीं?
Next Article दीपिका के फैन्स हुए हैरान ‘KALKI 2898AD’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर सुनकर फैन्स हुए हैरान! इस वजह से दीपिका हुईं मूवी से बाहर?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

नो किंग्स अमेरिका प्रदर्शन
Trending Newsवर्ल्ड

“No Kings in America” के नारे से गूंजा देश, ट्रंप की ‘राजा जैसी’ नीतियों के खिलाफ अमेरिका एकजुट,3,000 जगहों पर प्रदर्शन, ट्रंप सरकार घिरी

वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजकों के…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

Bank Holiday Alert: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक लंबी छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी और निजी बैंकों में कई…

2 Min Read
Trending Newsखेल

उम्र बढ़ी, लेकिन और खतरनाक हुए Virat Kohli! IPL में 35 के बाद सबसे विस्फोटक प्रदर्शन

नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया है कि…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?