Trending News

गोल्ड स्मगलर्स बने खूंखार हमलावर ! गांव में घुसकर हॉकी-रॉड से किया हमला,कई लोग लहूलुहान

लखनऊ.यूपी के देवरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई है.आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करों ने एक गांव में घुसकर आधा दर्जन लोगों के साथ जमकर मारपीट की.तस्करों ने गांव के लोगों पर रॉड और हॉकी से हमला किया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.

यह पूरी घटना देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र की है, जहां तस्करों ने जमकर तांडव मचाया और ग्रामीणों को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पीड़ित परिवार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करों ने उनके घर पर हमला बोलते हुए परिजनों को बेरहमी से पीटा. पीड़ित की बेटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब उनके पिता खेत से लौट रहे थे, तभी तस्करों के गुर्गों ने उन्हें घेरकर जमकर मारपीट की.

उन्होंने बताया कि पिता को बचाने के लिए जब उनकी बहन मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे भी बुरी तरह पीटा. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आईं. दबंगों ने हॉकी और लाठी से हमला कर सभी को लहूलुहान कर दिया.

पीड़ित के अनुसार, पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि आरोपी लगातार उन्हें शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है.

पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों को न तो पुलिस का कोई डर है और न ही कानून का कोई भय, जिसके चलते वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे.

आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है कि वे अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्कर हैं, जिन्हें पहले थाईलैंड पुलिस ने गोल्ड स्मगलिंग के एक बड़े मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

बताया जा रहा है कि इन तस्करों ने भारत में भी गोल्ड तस्करी के जरिए करोड़ों की बेनामी संपत्ति खड़ी कर ली है. ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या और अपराध इनका नियमित पेशा बन चुका है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों के प्रभाव और रसूख के आगे पुलिस बेबस नज़र आती है, जिसके चलते उनकी गुंडई लगातार बढ़ती जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पीड़ित परिवारों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी इतने प्रभावशाली हैं कि पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराती है.

जानकारी यह भी सामने आई है कि आरोपी पहले भी थाईलैंड में गोल्ड तस्करी के मामले में पकड़ा गया था और जेल में सजा काट चुका है. भारत लौटने के बाद उसने गोल्ड तस्करी के जरिए भारी मात्रा में अवैध संपत्ति इकट्ठा की. पीड़ित परिवारों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

55 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

1 hour ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

2 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

3 hours ago