Trending News

पेशावर में बड़ा हमला: दो सुसाइड बॉम्बर्स ने FC मुख्यालय उड़ाने की कोशिश, तीन PAK कमांडो ढेर

आतंकियों ने अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए भीषण आतंकी हमला किया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो आत्मघाती हमलावर पहले एफसी मुख्यालय के मेन गेट तक पहुंचे और अपने आपको विस्फोट से उड़ा लिया.

हमला यहीं तक सीमित नहीं रहा—इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जोरदार गोलीबारी की भी जानकारी सामने आई है. प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के तीन कमांडो मारे गए हैं जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू कर दिया. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने मीडिया को बताया कि दो आत्मघाती धमाके हुए

पहला विस्फोट मेन गेट पर

दूसरा मुख्यालय परिसर में मोटरसाइकिल स्टैंड के पास

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मेन गेट के बाहर अचानक धमाका होता है और आग की लपटें उठती दिखती हैं. इसके तुरंत बाद एक हमलावर मुख्य द्वार की तरफ बढ़ता हुआ भी नजर आता है.

news desk

Recent Posts

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

2 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

3 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

4 hours ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

4 hours ago

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

14 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

15 hours ago