Trending News

दिल्ली में मेट्रो और सड़कें दोनों प्रभावित, 11 स्टेशन बंद; जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC की बड़ी एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद कर दिए हैं। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी मध्य दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास के कई प्रमुख मार्गों से बचने की सलाह दी है।

इन 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

DMRC के सर्विस अपडेट के मुताबिक, अगली सूचना तक जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास बंद रहेगा।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, आईएनए, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। यानी इन स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन सामान्य तौर पर स्टेशन के अंदर आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते सुरक्षा बढ़ी

जंतर-मंतर पर कई संगठनों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और प्रमुख प्रवेश तथा निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसी वजह से जंतर-मंतर के अलावा आसपास के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

इन इलाकों की ओर जाने से बचने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2 अक्टूबर के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों को लेकर यातायात एडवाइजरी जारी की है। लोगों को कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और रास्ते में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

मेट्रो यात्रियों से रूट जांचने की अपील

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट और संबंधित स्टेशनों की स्थिति जरूर जांच लें। 11 स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद होने की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मेट्रो स्टेशन या दूसरे परिवहन साधनों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

जंतर-मंतर के आसपास यातायात पर रहेगी नजर

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए जरूरत के अनुसार कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड और पार्लियामेंट स्ट्रीट समेत आसपास की सड़कों पर यातायात में बदलाव या डायवर्जन किया जा सकता है। ऐसे में इन मार्गों पर जाने वाले लोगों को संभावित देरी को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

vineet verma

Recent Posts

कॉकपिट में हमेशा 2 लोग क्यों रहते हैं? एक पायलट के बाहर जाते ही कौन संभालता है कमान, इन हादसों के बाद बदले उड़ान के नियम

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई हाथापाई के…

48 minutes ago

टोक्यो में 35 दिन से नहीं थमी बारिश, टूट गया 2019 का रिकॉर्ड; आखिर क्यों बरस रहा जापान? जानिए ‘रेन फैटीग’ का असर

टोक्यो: जापान की राजधानी में लगातार बारिश ने मौसम का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया…

50 minutes ago

पुरानी कड़वाहट भूलकर कांग्रेस में लौट आएं ममता बनर्जी? अधीर रंजन चौधरी ने दिया खुला ऑफर, रखी ‘बोझ’ हटाने की शर्त

कोलकाता: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को…

52 minutes ago

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर से भिड़ी वोल्वो बस; 4 यात्रियों की मौत

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कांग्रेस का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, जंतर-मंतर पर भी हल्लाबोल

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष…

1 hour ago

Asian Games 2026: कोरिया का दबदबा तोड़ भारत ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

अंकिता भाकट, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3…

1 hour ago