Trending News

खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

मलवां कस्बा निवासी फल दुकानदार सुरेश गुप्ता के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी उमा घर में खाना बना रही थीं। उस समय उनकी 14 वर्षीय बेटी लक्ष्मी भी रसोई में मौजूद थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। दोनों चीखते हुए बाहर की तरफ भागीं, तभी जोरदार धमाका हुआ और दो मंजिला मकान देखते ही देखते ढह गया।

धमाके के बाद मलबे में दब गए 7 लोग

हादसे के वक्त घर में मौजूद 17 वर्षीय कुनाल, 10 वर्षीय कार्तिक, 24 वर्षीय आलोक, 10 वर्षीय वेद, 13 वर्षीय अर्पित, छह वर्षीय यश उर्फ टुकटुक और देवरानी पूजा मलबे में दब गए।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी सात लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सगे भाई वेद गुप्ता और अर्पित गुप्ता, यश गुप्ता और कुनाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं आलोक, कार्तिक और पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलोक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिलेंडर के पास रखी थीं सोलर बैटरियां, जांच में सामने आई ये आशंका

हादसे के बाद देर शाम जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज जाकर भी हादसे की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर फटने की बात सामने आई है। जिस जगह सिलेंडर रखा था, उसके पास ही सोलर पैनल की बैटरियां भी रखी थीं। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर के साथ बैटरियों में भी विस्फोट हुआ, जिससे धमाका इतना तेज हुआ कि पूरा दो मंजिला मकान ढह गया।

एसडीआरएफ को बुलाया गया, रात में भी जारी रहा मलबा हटाने का काम

मलबे से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका नहीं जताई गई है। इसके बावजूद पुलिस ने एहतियात के तौर पर राज्य आपदा मोचन बल को मौके पर बुलाया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बिजली विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। रात में भी मलबा हटाने का काम जारी रखा जाएगा। हादसे की वजह की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

धमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान

सुरेश गुप्ता के मकान में हुए विस्फोट का असर आसपास के घरों तक पहुंचा। शिवमोहन, अनमोल, चुन्नी, ननकू, रूपा, रामू गुप्ता और रामकृष्ण द्विवेदी के मकान भी धमाके से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कहीं मकान की छत टूट गई तो कहीं लिंटर की बीम में दरारें आ गईं। रामकृष्ण द्विवेदी के घर की खिड़कियां चटक गईं। वहीं रामू गुप्ता के मकान का टीनशेड उखड़ गया। उसके नीचे उनकी कार और बाइक दब गईं।

vineet verma

Recent Posts

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर ठेले से दुकान तक कैसे पहुंचीं गाजियाबाद की बबीता? 10 हजार के कर्ज से बदली जिंदगी

गाजियाबाद: नंदग्राम की रहने वाली बबीता शर्मा के सामने एक समय परिवार चलाने और तीन…

1 minute ago

न मूर्ति, न प्रसाद घर ले जाने की इजाजत! जमशेदपुर के इस 300 साल पुराने मंदिर में क्यों चढ़ाए जाते हैं सिर्फ मिट्टी के हाथी?

जमशेदपुर: झारखंड के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जिसकी…

22 minutes ago

राजधानी एक्सप्रेस को क्यों कहा जाता है ‘ट्रेनों का राजा’? 1969 में शुरू हुई इस ट्रेन ने कैसे बदल दिया भारतीय रेल का सफर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के इतिहास में कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्होंने सिर्फ यात्रियों को…

42 minutes ago

पीरियड्स में हर घंटे पैड बदलना पड़ रहा? ये 7 संकेत बताते हैं कि ब्लीडिंग सामान्य नहीं, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

नई दिल्ली: पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की मात्रा हर महिला में अलग हो सकती है।…

1 hour ago

मेथी के पत्तों में छिपे सेहत के ये 4 फायदे! खून की कमी से लेकर दिल की सेहत तक, जानें क्यों डाइट में करें शामिल

नई दिल्ली: मेथी सर्दियों में मिलने वाली ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे पोषक तत्वों…

1 hour ago