Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मुस्तफिज़ुर विवाद के बाद बांग्लादेश की बड़ी मांग, T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने की सिफारिश; BCCI ने क्या कहा?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मुस्तफिज़ुर विवाद के बाद बांग्लादेश की बड़ी मांग, T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने की सिफारिश; BCCI ने क्या कहा?
Trending Newsखेल

मुस्तफिज़ुर विवाद के बाद बांग्लादेश की बड़ी मांग, T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने की सिफारिश; BCCI ने क्या कहा?

news desk
Last updated: January 4, 2026 5:30 pm
news desk
Share
BCB ने उठाई भारत से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग
BCB ने उठाई भारत से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग
SHARE

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम के भारत में होने वाले मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की इच्छा जताई है, जिस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सख्त रुख देखने को मिला है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब महज करीब एक महीने का समय बचा है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पहले ही पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर चुकी है। ऐसे में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के ज़रिये लिखा, “बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी. आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है.”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को ग्रुप-C में रखा गया है। ग्रुप स्टेज में टीम के कुल चार मुकाबले निर्धारित हैं, जिनमें से तीन मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में और एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की मांग को लेकर आईसीसी से संपर्क करने की तैयारी में है। बीसीबी ने इस संबंध में आईसीसी को पत्र लिखने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए बांग्लादेश की ओर से यह मांग उठाई गई है।

हालांकि, इस मुद्दे पर बीसीसीआई ने अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बदलाव करना बेहद मुश्किल है। इसके पीछे लॉजिस्टिक्स और आयोजन से जुड़ी बड़ी चुनौतियों का हवाला दिया गया है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि किसी एक टीम की इच्छा या पसंद के आधार पर इतने बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं बदला जा सकता। टूर्नामेंट से जुड़ी फ्लाइट बुकिंग, होटल व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक तैयारियां पहले ही तय हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान कई दिनों में एक साथ तीन-तीन मैच खेले जाने हैं, जिनमें से कुछ मुकाबले पहले से ही श्रीलंका में निर्धारित हैं, जहां ब्रॉडकास्ट क्रू और तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी तय है। ऐसे में भारत में होने वाले मैचों को अचानक किसी दूसरे देश में शिफ्ट करना न केवल जटिल, बल्कि व्यावहारिक रूप से भी बेहद कठिन होगा।

फिलहाल, जहां बीसीबी आईसीसी को पत्र लिखने की तैयारी में है, वहीं बीसीसीआई का रुख स्पष्ट है कि शेड्यूल में बदलाव की गुंजाइश बेहद कम है। अब इस पूरे मामले पर आईसीसी क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Asia Cricket News, Bangladesh Cricket Board, Bangladesh Matches in India, BCCI Statement, Cricket Politics, Eden Gardens, ICC Decision Awaited, IndianPressHouse, Match Shift to Sri Lanka, Mustafizur Controversy, Security Concerns, T20 World Cup 2026, Trending, Wankhede Stadium
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण अमेरिका की वेन्ज़ुएला पर कार्रवाई के बीच उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन ! प्योंगयांग से दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलें
Next Article फ्लाइट में पावर बैंक DGCA नियम आप भी ले जाते हैं फ्लाइट में पावरबैंक ? जान लीजिए DGCA का नया रूल, वरना हो सकती है परेशानी

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

एशियन गेम्स 2026: भारत का स्वर्णिम परचम, साहिल और चिकिता ने तीरंदाजी में रचा इतिहास; लॉस एंजिल्स ओलंपिक का भी कटा टिकट

शेरों जैसी दहाड़ और चीते जैसी सटीक नजर एशियन गेम्स 2026 के रण में एक बार फिर भारत का तिरंगा…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

सपा ने राज्यसभा के लिए धनराज नथवानी पर लगाया दांव, जानिए कौन हैं अखिलेश के उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

Gaya Viral Video: पहाड़ी पर घूमने गए युवक-युवती को घेरा, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप; 2 गिरफ्तार

बिहार में युवक-युवतियों के साथ कथित बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। गया जिले के शेरघाटी में पहाड़ी…

4 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, गोल्ड बचाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सातवां गोल्ड मेडल दिलाया। महिला…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?