भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसकी वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
अगर आप इस मौसम में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहें और सोच-समझकर ही बाहर निकलें। कोहरे और खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर काफी देरी से चल रही हैं। वहीं, हवाई यातायात पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है, जहां कम विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर पा रही हैं।
कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते दर्जनों ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। इसी तरह दिल्ली समेत कई शहरों में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी के साथ रद्द होने की आशंका बनी हुई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अब तक चार दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। प्रमुख ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार है:
- 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस: 5 घंटे लेट
- 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस: करीब 9 घंटे 6 मिनट लेट
- 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट
- 15658 ब्रह्मपुत्र मेल: 45 मिनट लेट
- 14117 कालिंदी एक्सप्रेस: 1 घंटा 25 मिनट लेट
- 12225 कैफियत एक्सप्रेस: 5 घंटे 14 मिनट लेट
- 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस: 3 घंटे 53 मिनट लेट
- 12397 महाबोधि एक्सप्रेस: 5 घंटे 37 मिनट लेट
- 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस: करीब 3 घंटे 3 मिनट लेट
- 15743 फरक्का एक्सप्रेस: 4 घंटे 30 मिनट लेट
- 12393 संपर्ण क्रांति एक्सप्रेस: 4 घंटे 34 मिनट लेट
- 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस: करीब 8 घंटे 22 मिनट लेट